फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   34,262 ration cards made during the Corona period

कोरोना काल में बनाए गए 34,262 राशनकार्ड

Thu, 07 Jan 2021 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
34,262 ration cards made during the Corona period
कोरोना काल में बनाए गए 34,262 राशनकार्ड
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना काल की चुनौतियों के बीच आपूर्ति विभाग ने 34,262 राशन कार्ड बनाए हैं। ग्रामीण इलाकों में ब्लॉक स्तर पर 18,116 और नगरीय क्षेत्र में 16,146 राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इस दौरान राशनकार्ड के लिए करीब 42 हजार आवेदन मिले थे।
कोरोना काल में अपात्रों ने भी जमकर आवेदन किए थे। जांच में कई मामले सामने आने के बाद आपूर्ति विभाग ने जांच के लिए नगर निगम की भी मदद ली। करीब छह हजार आवेदन अपात्र होने के कारण निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

पात्रता
- आवासहीन एवं ऐसे परिवार जिनके स्वामित्व में 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तक के घर हों
- कुली, पल्लेदार, जूते-चप्पल ठीक करने वाले, फेरी वाले, खोमचे वाले व रिक्शा चालक
- कुष्ठ रोग/ कैंसर/एड्स से पीड़ित
- अनाथ, भिक्षावृति, कचरा ढोने वाले
- घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले
- निराश्रित महिला, दिव्यांग अथवा मानसिक मंदित
ब्लॉकवार बनाए गए राशन कार्ड
दौराला (1531), जानी (717), माछरा (1398) मेरठ (945), रजपुरा (2192), सरधना (2162), हस्तिनापुर (1388) खरखौदा (1332), मवाना (1769), परीक्षितगढ़ (2407), रोहटा (702) और सरूरपुर (1573)
विज्ञापन
विज्ञापन

चार हजार आवेदन लंबित
राशनकार्ड के लिए पात्रता निर्धारित है। उसी के अनुरूप कार्ड बनाए जाते हैं। वर्तमान में चार हजार आवेदन लंबित हैं। पात्रों के राशन कार्ड जल्द बनाए जाएंगे।
- नीरज सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed