फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   33 crore will develop the city

33 करोड़ से होगा शहर का विकास

Thu, 19 Dec 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
33 crore will develop the city
33 करोड़ से होगा शहर का विकास
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम ने शहर के विकास पर 33 करोड़ खर्च करने का खाका तैयार किया है। इससे जहां सड़क, नाली, नाले और पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं कुछ पार्कों पर भी काम होगा। निगम ने विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विकास कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। महानगर में 14वें वित्त आयोग और निगम बोर्ड फंड से विकास कार्य किए जाएंगे। जहां बोर्ड फंड के 11 करोड़ से 147 सड़क, नाली , पुलिया आदि का निर्माण किया जाएगा। वहीं 14वें वित्त आयोग के 22 करोड़ से नाले, डेंस और आरसीसी की सड़क बनायी जाएंगी। नगर निगम के चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का कहना है कि सभी विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। तेजी से शहर का विकास शुरू होगा। सड़क, नाली और नालों का निर्माण किया जाएगा। काफी समय से पार्षद पुलिया आदि बनवाने की मांग कर रहे थे। वह भी अब बनेंगी।
निर्माण में गुणवत्ता नहीं मिली तो होगी कार्रवाई
महापौर सुनीता वर्मा ने मंगलवार को नगरायुक्त को पत्र लिखा है। कहा कि शहर में निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। किसी भी विकास कार्य का भुगतान स्थलीय जांच रिपोर्ट के बाद ही किया जाना चाहिए औचक निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर के खिलाफ कार्यवाही के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

21 को रिवाइज बजट बोर्ड बैठक
महापौर ने 21 दिसंबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे टाऊन हाल स्थित तिलक भवन में रिवाइज बजट 2019-20 को लेकर बोर्ड बैठक बुलायी है। इसके लिए महापौर ने नगरायुक्त को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed