{"_id":"615e052e8ebc3e05d25c01e7","slug":"3200-admission-on-the-first-day-of-second-merit-city-news-mrt5595590160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी मेरिट से पहले दिन 3200 एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी मेरिट से पहले दिन 3200 एडमिशन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में दूसरी मेरिट से बुधवार को 32 सौ छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। अब तक 49300 एडमिशन हो चुके हैं। बीए-बीएससी-बीकॉम को छोड़कर बाकी कोर्सों में बहुत कम एडमिशन हो रहे हैं।
कैंपस-कॉलेजों की एक लाख 60 हजार से अधिक सीटों पर सिर्फ एक लाख 40 हजार ही रजिस्ट्रेशन हुए हैं। दूसरी मेरिट से बुधवार को एडमिशन का पहला दिन रहा। अभी तक सबसे ज्यादा एडमिशन मेरठ जिले में हुए हैं। जिलेवार एडमिशन की बात करें तो अब तक मेरठ में 36335 सीटों पर 9654 एडमिशन हुए हैं।
बागपत में 10732 सीटों पर 2470 एडमिशन हुए हैं। बुलंदशहर में 25274 सीटों पर 6931 एडमिशन, गौतमबुद्धनगर में 14025 सीटों पर 5517 दाखिले लिए गए। गाजियाबाद में 20791 सीटों पर 6605 एडमिशन और हापुड़ में 11903 सीटों पर 3151 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। मुजफ्फरनगर में 17153 सीटों पर 5236 एडमिशन हुए हैं। सहारनपुर में 25763 सीटों पर 7238 एडमिशन हुए हैं। शामली में 8499 सीटों पर 2431 एडमिशन हुए हैं। बीए-बीएससी-बीकॉम में सबसे ज्यादा एडमिशन हो रहे हैं। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों का बुरा हाल है। बीए-बीएससी-बीकॉम में जहां अब तक 38 हजार से अधिक एडमिशन हुए है। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में एडमिशन की संख्या सिर्फ 12 हजार के करीब ही है।
विज्ञापन
पत्रकारिता कोर्सों में जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
सीसीएसयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में इसी सत्र चार नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। विभाग के निदेशक प्रो. प्रशांत कुमार ने बताया कि जनसंपर्क एवं विज्ञापन (एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा) फिल्म एवं टेलीविजन प्रोग्राम प्रोडक्शन (एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा) एडवांस डिप्लोमा इन फंगश्नल जर्नलिज्म (एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा) एवं मोबाइल पत्रकारिता (छह माह प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम) इस वर्ष शैक्षिक सत्र 2021-22 से शुरू हो जाएंगे। अभी तक विद्यार्थियों को इन कोर्स को करने के लिए बाहर जाना पड़ता था। इनके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।