फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   32 new corona patients found in four blocks

चार ब्लॉकों में कोरोना के 32 नए मरीज मिले

Wed, 19 May 2021 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
32 new corona patients found in four blocks
चार ब्लॉकों में कोरोना के 32 नए मरीज मिले
विज्ञापन

दौराला में 18, सरधना में चार, मवाना में चार, सरूरपुर में चार और खरखौदा में दो संक्रमित मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना/दौराला/मवाना।
मई माह में पहली बार देहात क्षेत्र में संक्रमितों का आंकड़ा 50 से कम निकला। मंगलवार को पांच ब्लॉकों में कोरोना के 32 नए मरीज मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
सरधना में कोरोना की जांच के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 329 लोगों की सैंपलिंग कराई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 166 लोगों की एंटीजन जांच में दो लोग पॉजिटिव मिले। 163 लोगों की आरटीपीसीआर जांच में दो लोग संक्रमित मिले। भामौरी गांव में निगरानी समिति की मीटिंग का आयोजन हुआ। इसमें खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर मवाना में सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में गांव नंगला ऐेजदी में दो, मोहल्ला काबली गेट में एक तथा एक मवाना शुगर मिल में एक कोरोना पॉजिटिव मिला। 80 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। 85 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। 425 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दौराला सीएचसी की ओर से लगाए गए शिविरों में मंगलवार को कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। देरशाम आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में 18 लोग पॉजिटिव मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि मंगलवार को लावड़, चिंदौड़ी, खेड़ी व दौराला सीएचसी पर 187 लोगों की जांच हुई। आरटीपीसीआर जांच में मटौर गांव के एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित मिले। सीएचसी पर 600 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सरोहा ने बताया कि मंगलवार को खरखौदा कस्बा में 148 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इसमें दो लोग संक्रमित मिले।
वहीं सरूरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि 195 लोगों की जांच की गई। चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं माछरा में 158 लोगों की जांच की गई। कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

25 लोगों की जांच में दो बच्चे मिले संक्रमित
फलावदा। क्षेत्र के गांव नंगला काटर में बुखार से कई ग्रामीणों की मौत हो गई। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए गांव पहुंची। टीम द्वारा दो दर्जन से अधिक लोगों की जांच की जिसमें दो बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। टीम ने बताया कि गांव में 25 लोगों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed