फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   32 identified in casino case, seven absconding accused sought bail from court

Meerut News: कैसीनो प्रकरण में 32 चिन्हित, फरार सात आरोपियों ने कोर्ट से मांगी जमानत

Thu, 24 Oct 2024 04:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
32 identified in casino case, seven absconding accused sought bail from court
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। होटल हारमनी इन में पकड़े गए कैसीनो में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 32 लोगों को चिन्हित किया है। फरार सात आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। शहर के अन्य बड़े होटल भी पुलिस की जांच के दायरे में आ गए हैं।
गढ़ रोड पर होटल में भाजपा के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा और अमित चांदना की साझेदारी है। आरोप है होटल में काफी दिनों से अवैध तरीके से कैसीनो संचालित किया जा रहा था। सोमवार रात पुलिस ने पुलिस ने नवीन अरोड़ा, राजीव गुलाटी, राजकुमार, राकेश, संजय अरोड़ा, मोहित, देवेंद्र पाल सेठी और गौरव कंसल को गिरफ्तार किया था। जबकि राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह, हिमांशु, मैनेजर आदिल खान फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से डेढ़ करोड़ रुपये के काॅइन, करीब एक लाख की नकदी और ताश की 32 गड्डी बरामद की थीं। 15 लोगों के खिलाफ नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया था। कैसीनो में काम करने वाली दिल्ली और मुंबई की छह मॉडल को बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिन्हित कर रही पुलिस
होटल में छापे के बाद पुलिस ने वहां के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ले ली थी। इसके आधार पर पुलिस ने साईंपुरम स्थित गुच्ची स्टोर के मालिक हैप्पी भाटिया, अनुज टायर वाले टीपी नगर, अनिल छाबड़ा, निखिल ग्रोवर, प्रतीक कंसल, रूपेश कुमार बिश्नोई समेत 32 को चिन्हित किया गया है। फरार आरोपियों के साथ इनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस कर रही है।

किसकी शह पर नवीन अरोड़ा को मिली मात
होटल हारमनी इन पर कार्रवाई के मामले की राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा है। भाजपा की आपसी गुटबाजी इस कार्रवाई का कारण बताई जा रही है। पार्टी का एक गुट जहां इस कार्रवाई से सकते में है तो दूसरा गुट कार्रवाई को लेकर खुश है। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते किसी ने कैसीनो की मुखबिरी लखनऊ स्तर तक कर यह कार्रवाई करा दी है। भाजपाईयों में कई नामों को लेकर चर्चा है, लेकिन कोई खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
---
दीपावली से तीन महीने पहले चार साल से चल रहा था कैसीनो
होटल में पिछले चार सालों से कैसीनो चल रहा था। हर बार दीपावली से दो महीने पहले से शुरू हो जाता था, जो दीपावली पर समाप्त होता था। दीपावली पर जुआ खेलने वाले रईसजादों की संख्या बढ़ जाती है। ग्राहकों को लुभाने के लिए मुंबई और दिल्ली की मॉडल बुलाई जाती थीं। ऑनलाइन बुकिंग कर रईसजादे किया करते थे।

बाउंड्री रोड स्थित होटल से गाड़ी में लदकर गया कैसीनो का सामान
शहर के कई बड़े होटलों में कैसीनो संचालित किए जा रहे थे। बाउंड्री रोड, आबू लेन और कंकरखेड़ा बाईपास स्थित होटल में इस तरह की गतिविधियों की जानकारी सामने आईं थीं। हारमनी इन पर छापे के बाद इन होटल संचालकों में भी अफरातफरी है। बताया जा रहा है कि बाउंड्री रोड स्थित होटल से कैसीनो का सामान गाड़ी में लादकर किसी दूसरी जगह पहुंचा दिया गया है।

---
होटल पर चल रहा है विवाद, पहले भी दर्ज हुआ था मुकदमा
होटल हारमनी इन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसके पुराने मालिक फिलहाल जबलपुर में रहने वाले ताराचंद पुरी ने नवीन अरोड़ा पर आरोप लगाया था कि उनके साथ धोखाधड़ी करके होटल कब्जाया गया है। हथियारों के बल पर कम पैसे देकर यह काम किया गया। उन दिनों यह मामला सुर्खियों में रहा था। इस मामले में उन्होंने डीजीपी और एसएसपी को पत्र लिखा था। जिस पर जांच बैठाई गई थी। इस प्रकरण में नौचंदी थाने में नवीन अरोड़ा समेत होटल के सभी साझेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस इस मामले की भी विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed