फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हिंदी भवन में चल रही डेयरी पर अगले सप्ताह फैसला

हिंदी भवन में चल रही डेयरी पर अगले सप्ताह फैसला

Fri, 26 Apr 2019 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
हिंदी भवन में चल रही डेयरी पर अगले सप्ताह फैसला
हिंदी भवन में चल रही डेयरी पर अगले सप्ताह फैसला
विज्ञापन

- हिंदी समिति के पदाधिकारी आज करेंगे जिलाधिकारी से मुलाकात
- डेयरी को बाहर करने के साथ ही कबाड़ियों का कब्जा हटाने में मांगी जाएगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। हिंदी भवन में चल रही डेयरी पर अगले सप्ताह फैसला होगा। अमर उजाला द्वारा हिंदी भवन के संरक्षण और संवर्धन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के बाद समिति भी सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार को समिति पदाधिकारियों ने डेयरी के साथ ही अन्य कब्जों को हटवाने के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात कर मदद मांगी। जिस पर तय हुआ कि अगले सप्ताह इस मामले में कार्रवाई तय की जाएगी।
पटेल नगर स्थित पुरुषोत्तम दास टंडन हिंदी भवन इस समय पूरी तरह से बदहाल स्थिति में है। लगभग अस्तित्व खो चुके हिंदी भवन के परिसर में इस समय डेयरी चल रही है, तो कई अन्य अस्थायी कब्जे हैं। लगभग 2800 वर्ग मीटर जमीन में स्थापित हिंदी भवन की 800 मीटर जमीन पर तो डेयरी ही चल रही है। जबकि सिविल डिफेंस से परिसर खाली कराने के बाद बाकी भवन को हिंदी भवन समिति ध्वस्त करा चुकी है। हिंदी भवन की इस स्थिति को लेकर अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित करने के साथ इसके उद्धार के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। जिस पर अभी तक लगभग उदासीन समिति भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिंदी भवन समिति के कुछ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अनिल ढींगरा से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर और सिटी मजिस्ट्रेट को भी वार्ता में बुलाया। सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी ने इस मामले में हिंदी भवन समिति को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई की बाबत निर्देश दिए। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह प्रशासन अपने स्तर से इस मामले में कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मई को होगी कोर्ट में सुनवाई
हिंदी भवन परिसर में चल रही डेयरी को लेकर अपर लघुवाद न्यायालय में वाद दायर हुआ था। जिसमें मजिस्ट्रेट ने 13 अप्रैल 2017 को दो माह के भीतर डेयरी हटाने के आदेश दिए थे। लेकिन हिंदी भवन समिति डेयरी को खाली नहीं करा पाई। इस दौरान डेयरी संचालक ने अपर कोर्ट में इस आदेश के खिलाफ वाद दायर कर दिया। जिसे वापस सुनवाई के लिए अपर लघु वाद न्यायालय में भेज दिया गया है। जहां पर इस मामले में 25 मई को सुनवाई होनी है।

महिला मंच भी देगा सहयोग
उत्तर प्रदेशीय महिला मंच की महासचिव ऋचा जोशी और डॉ. अर्चना जैन ने हिंदी भवन को लेकर अमर उजाला की मुहिम का स्वागत किया है। ऋचा जोशी ने कहा कि उनके पिता जो कि पत्रकारिता से जुड़े थे, उन्हें हिंदी भवन समिति द्वारा कभी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा कैलाश प्रकाश गौतम ने भी हिंदी भवन को बचाए रखने की हर संभव कोशिश की थी। इस मुहिम में महिला मंच भी अपना पूरा सहयोग करने को तैयार है। क्योंकि हिंदी भवन की उपयोगिता से सिर्फ छात्र व शिक्षक ही नहीं बल्कि समाज के सभी लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed