{"_id":"5ca51d1dbdec2214380c3d56","slug":"31554324765-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीवों के अवशेष के मामले में मूंछ कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीवों के अवशेष के मामले में मूंछ कोर्ट में तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन्य जीवों के अवशेष के मामले में मूंछ कोर्ट में तलब
- कड़ी सुरक्षा में अदालत में लाया गया, वारंट भी तामील कराए
- कुर्की के दौरान मूंछ के घर मिले थे वन्य जीवों के अवशेष
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/मेरठ।
कुख्यात सुशील मूंछ को वन्य जीव अधिनियम के मामले में बुधवार को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। उसे वारंट तामील कराते हुए 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कुख्यात मूंछ के घर से मेरठ के सोहरका हत्याकांड के तहत की गई कुर्की के दौरान दुर्लभ वन्य जीवों के अवशेष मिले थे। इसके बाद उसके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
परतापुर थानाक्षेत्र के गांव सोहरका में 24 जनवरी 2018 को भोलू उर्फ बलविंद्र और उसकी मां निछत्तर कौर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मेरठ पुलिस ने एक लाख के इनामी रहे कुख्यात सुशील मूंछ को भी आरोपी बनाया था। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की कार्रवाई की गई थी। कुर्की के दौरान घर से हिरण के सींग समेत दुर्लभ वन्यजीवों के अवशेष बरामद हुए थे। चार दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर करने के बाद सुशील मूंछ को इस मामले में बुधवार को सीजेएम-तृतीय कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान जेल से कोर्ट तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मां-बेटे की हत्या के मामले में मूंछ को बी वारंट पर लाने के लिए मेरठ पुलिस भी लगी है।