फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज नामांकन शुरू होने के साथ बढ़ेगा चुनावी पारा

आज नामांकन शुरू होने के साथ बढ़ेगा चुनावी पारा

Mon, 18 Mar 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
आज नामांकन शुरू होने के साथ बढ़ेगा चुनावी पारा
100 मीटर तक सिर्फ तीन वाहनों की होगी नामांकन के दौरान आने की अनुमति
विज्ञापन

05 व्यक्तियों को मिलेगी प्रत्याशी समेत कलक्ट्रेट में एंट्री नामांकन के दौरान
- कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कोर्ट में होगी नामांकन प्रक्रिया
- आरएएफ और पीएसी के हवाले रहेगी कलक्ट्रेट की सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। प्रथम चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आज सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेरठ-हापुड़ लोकसभा के प्रत्याशियों का नामांकन जिलाधिकारी कोर्ट में होगा। इसके लिए कलक्ट्रेट परिसर में चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। हालांकि मुख्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी होली के बाद ही नामांकन दाखिल करेंगे। अभी नामांकन पत्र लेने शुरू होंगे। लेकिन डीएम के निर्देश पर कलक्ट्रेट परिसर को सील कर दिया गया है।
नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर कलक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी कक्ष में वीडियोग्राफी होगी। साथ ही कलक्ट्रेट परिसर से 100 मीटर दूरी तक सिर्फ तीन वाहनों की ही प्रत्याशियों को नामांकन के दौरान लाने की अनुमति होगी। प्रत्याशी के साथ नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर में सिर्फ चार व्यक्ति ही भीतर आ सकते हैं।
विज्ञापन

यह रहेगा सुरक्षा घेरा
एसएसपी नितिन तिवारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलक्ट्रेट परिसर आरएएफ और पीएसी के घेरे में रहेगा। कलक्ट्रेट के बाहर पांच स्थलों पर बैरिकेडिंग रहेगी। आंबेडकर चौक और एलेक्जेंडर क्लब की तरफ से कोई वाहन कलक्ट्रेट की तरफ नहीं जा सकेगा। एसपी क्राइम और दो सीओ कलक्ट्रेट में नामांकन स्थल पर रहेंगे। एसपी सिटी और दो सीओ बाहर सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। सुरक्षा के बाबत दो एएसपी, पांच सीओ, 10 इंस्पेक्टर/ थाना प्रभारी, 1-1 कंपनी आरएएफ और पीएसी के अलावा स्थानीय 100 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। किसी भी पार्टी का झंडा, बैनर या राजनीतिक पार्टी के चिह्न प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर और देहात में फ्लैग मार्च निकाला
एसपी सिटी एएन सिंह, एएसपी रामअर्ज, सीओ दिनेश शुक्ला, चक्रपाणि त्रिपाठी, हरिमोहन सिंह, अखिलेश भदौरिया, जितेंद्र कुमार ने अर्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। दिल्ली रोड, ब्रह्मपुरी, बागपत रोड, परतापुर, शास्त्रीनगर, देहलीगेट, हापुड़ रोड और गढ़ रोड पर फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति व्यवस्था की अपील की। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने सरधना में फ्लैग मार्च निकाला।
दस हजार मुचलका पाबंद
एसपी चुनाव सेल संजीव वाजपेयी ने बताया कि रविवार शाम तक जिले में 10103 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। 43 सौ लाइसेंसी असलहा थानों में जमा कराए गए हैं।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed