{"_id":"5c6b15b3bdec224c7412177a","slug":"31550521779-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यम के 301 रनों की बदौलत जीता अग्नि क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यम के 301 रनों की बदौलत जीता अग्नि क्लब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सत्यम के 301 रनों की बदौलत जीता अग्नि क्लब
मेरठ। गांधी बाग मैदान में सोमवार को टाइगर इलेवन व अग्नि इलेवन के बीच मैत्री मैच हुआ। जिसमें अग्नि क्लब ने टाइगर इलेवन को 175 रनों से हराया। अग्नि क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाएं। अग्नि क्लब के सत्यम सागू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 301 रन बनाए। सत्यम ने 121 गेंदों में 46 चौके व 12 छक्कों की मदद से 301 रनों की पारी खेली। अनस ने 33, इमरान ने 24 रन बनाये। टाइगर इलेवन के गेंदबाज आशु ने एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर इलेवन 202 रनों पर ही सिमट गई। आजम ने 76 रनों की पारी खेली। अग्नि इलेवन के गेंदबाज मोहसिन ने 3, रोहित ने 2 विकेट लिए। कोच तनकीब अख्तर ने बताया मैन ऑफ द मैच सत्यम सागू को चुना गया। कप्तान वसीम ने सत्यम को पांच हजार रुपये नगद राशि दी।