{"_id":"5c6334e4bdec2205dc4021e4","slug":"31550005476-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में फार्म जमा, परीक्षा केंद्रों की तैयारी में जुटा सीसीएसयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में फार्म जमा, परीक्षा केंद्रों की तैयारी में जुटा सीसीएसयू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 लाख 91 हजार छात्रों ने भरे थे प्राइवेट फॉर्म, अंतिम दिन उमड़ी भीड़
21 फरवरी से होनी हैं कॉलेजों में रेग्युलेर और प्राइवेट की मुख्य परीक्षाएं
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में प्राइवेट परीक्षा फॉर्म जमा करने की मंगलवार को अंतिम तिथि रही। बुधवार को कॉलेजों द्वारा कैंपस में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। सभी कॉलेजों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही यूनिवर्र्सिटी ने परीक्षा केंद्रों को तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्र उन्हीं सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को बनाया जाएगा, जिनमें सीसीटीवी और ऑडियो रिकॉर्डिंग कैमरे लगे हैं।
मंगलवार को प्राइवेट फार्म का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि रही। एक-दो कॉलेजों को छोड़कर बाकी में छात्र-छात्राओं को खास परेशानी नहीं आई। दो दिनों के मुकाबले भीड़ भी कम रही। मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज, डीएन कॉलेज, आरजी कॉलेज, इस्माईल कॉलेज और शहीद मंगलपांडे में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म जमा किए। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में भी खूब भीड़ रही। बुधवार को इन फार्मों को कॉलेजों द्वारा कैंपस में जमा करने की अंतिम तिथि है। अगर किसी कॉलेज ने इसमें लापरवाही की तो उसका केंद्र निरस्त किया जा सकता है। क्योंकि 21 फरवरी से परीक्षाएं होनी हैं। अभी यूनिवर्सिटी को सारे परीक्षा केंद्र तय करने हैं। इसके बाद एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड होने हैं। इस प्रक्रिया केलिए अब यूनिवर्सिटी के पास बिल्कुल भी समय नहीं बचा है। ऐसे में अगर कॉलेजों ने फार्म जमा करने में देरी की तो बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। इसके साथ ही समय से परीक्षाएं कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट भी बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। प्राइवेट फार्म कैंपस में जमा होते ही परीक्षा केंद्रों की लिस्ट फाइनल होनी शुरू हो जाएगी।
किसी भी सूरत में नकल नहीं होगी
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ उन्हीं कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे जो अपने यहां सीसीटीवी और ऑडियो रिकॉर्डिंग वाले कैमरे होने की जानकारी दे चुके हैं। पिछली बार शिकायत वाले और डिबार कॉलेजों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। नकल को लेकर स्पष्ट कर दिया गया है कि जिस कॉलेज के बारे में भी कोई शिकायत मिली उसको डिबार करते हुए केंद्र बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एडेड में भी बदले जा सकते हैं प्राइवेट छात्रों के परीक्षा केंद्र
जिन छात्र-छात्राओं को प्राइवेट में एडेड कॉलेज मिले हैं, उनका परीक्षा केंद्र वही रहेगा या बदला जाएगा, इसकेबारे में भी अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। इन छात्र-छात्राओं के परीक्षा केंद्र भी बदले जा सकते हैं। यह 16 फरवरी तक स्पष्ट हो जाएगा।