फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तीन दिन मौसम बिगड़ने के संकेत, बारिश और ओलावृष्टि होगी

तीन दिन मौसम बिगड़ने के संकेत, बारिश और ओलावृष्टि होगी

Tue, 05 Feb 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन मौसम बिगड़ने के संकेत, बारिश और ओलावृष्टि होगी
तीन दिन मौसम बिगड़ने के संकेत, बारिश और ओलावृष्टि होगी
विज्ञापन

मोदीपुरम/मेरठ। मौसम विभाग ने सघन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिन मौसम बिगड़ने के संकेत दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पांच फरवरी की रात से बादल छाने पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जिसका असर छह और सात फरवरी को भी रहेगा। अरब सागर से नमी लेकर आ रही हवाओं के कारण ऐसी स्थिति बनने से 8 फरवरी तक तेज हवाएं चलने से सर्दी पूरे तेवर दिखाएगी।
मौसम विभाग के अनुसार एक सघन पश्चिमी विक्षोभ वायुमंडल में बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार की आधी रात और सोमवार सुबह दिखा इस सीजन का सबसे घना कोहरा भी इसी की वजह रहा। दोनों ही समय दृश्यता शून्य रही। बताया गया है कि राजस्थान से चक्रवाती हवाएं पंजाब व हरियाणा से होते हुए मैदानी इलाकों में आ रही हैं। साथ ही अरब सागर से नमी लिए हुए हवाएं भी उत्तर पश्चिमी भाग में बह रही हैं। इस स्थिति में हवाओं के टकराने से मौसम में बदलाव दिखायी देगा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 5 फरवरी की रात से मौसम बदलेगा और 6 व 7 फरवरी को तक कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश व ओला वृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

फरवरी माह में मजबूत विक्षोभ
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि फरवरी माह में मजबूत विक्षोभ बनने व पहाड़ों पर हो रहे हिमपात से अभी मैदानी इलाकों में ठंड का दौर जारी रहेगा। सुबह के समय घने कोहरे के चलते हाईवे पर भी वाहनों की गति धीमी रही। सुबह दस बजे भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। वहीं, रात में बादलों की आमद दिखायी देगी। हालांकि इससे न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन जो सिस्टम बन रहा है उसके असर से रात में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारों के अलावा ओलावृष्टि हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1 डिग्री नीचे था। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन




खास बातें:
05 फरवरी की रात से तीन दिन हवाओं का असर तेज होगा
06 और सात फरवरी को मध्यम या तेज बारिश का इनपुट
- अरब सागर से नमी लेकर आ रही हवाओं के कारण बनी ऐसी स्थिति
- रविवार आधी रात और सोमवार सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा दिखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed