{"_id":"5c1c0246bdec22570b2fcdf2","slug":"31545339462-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ने 1.56 करोड रूपये कर्ज को लेकर मीट फैक्ट्री की संपित पर कब्जा लेकर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ने 1.56 करोड रूपये कर्ज को लेकर मीट फैक्ट्री की संपित पर कब्जा लेकर किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट फैक्ट्री पर है बैंक का 1.56 करो़ रुपये बकाया
खरखौदा। सात वर्ष पहले मेरठ निवासी मीट कारोबारियों ने अल्लीपुर में मीट फैक्ट्री के निर्माण के लिये बैंक से करीब चार करोड रुपये का लोन लिया। लेकिन लोन को समय से न अदा कर पाने पर बृहस्पतिवार को बैंक ने कोर्ट के आदेश पर उक्त संपित्त पर अपना कब्जा ले लिया तथा फैक्ट्री पर सील लगा दी है।
कंकरखेडा पंजाब नेशनल बैंक शाखा के मुख्य प्रबंधक राजकुमार के अनुसार मेरठ निवासी मीट कारोबारी इमदाद, बसीउल्ल खां, नौशाद व इकरामूददीन सभी ने उक्त शाखा से दो खातों के माध्यम से करीब चार करोड़ रुपया लोन लिया था। फैक्ट्री ने कुछ पैसा जमा भी करा दिया था। लेकिन बाद में बैंक ने 1.90 करोड रुपये में ओटीएस कर दिया। फैक्ट्री की ओर से 34 लाख रुपया जमा भी कराया जा चुका है। अब इस समय फैक्ट्री पर 1.56 करोड रुपये बकाया है।
बैंक द्वारा कोर्ट कार्रवाई कराई गयी। जिसमें 2012 में फर्म स्वामियों को नोटिस भी दे दिय गया। लेकिन जब लोन की कोई रकम जमा नहीं कराई गयी, तो बैंक ने फैक्ट्री की संपत्ति पर कब्जे की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिसमें बुधवार को फैक्ट्री पर कब्जे को लेकर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया। बैंक द्वारा पुलिस बल का पूरा पैसा भी जमा कराकर बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बैंक ने फैक्ट्री पर कब्जा ले लिया तथा फैक्ट्री के मशीनरी रूम को भी सील कर दिया।
विज्ञापन
जल्द बकाया जमा कराने की बात कही
फैक्ट्री पर जैसे ही टीम पहुंची तो फैक्ट्री पर तैनात चौकीदार ने इस मामले में फर्म स्वामियों को सूचना दे दी। सूचना पर फर्म स्वामी मौके पर पहुंच गये। जिसमें सभी ने बैंक अधिकारियों से जल्द ही बैंक का बकाया जमा कराने का आश्वासन भी दिया। लेकिन बैंक टीम ने एक न सुनी तथा फैक्ट्री को सील कर दिया।