{"_id":"5b8d974142c792466578d2e5","slug":"31536005953-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद मेरठ मार्ग पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद मेरठ मार्ग पर जलभराव
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ मार्ग पर जलभराव, लगा जाम
मोदीनगर। झमाझम बारिश के बीच सोमवार को मेरठ मार्ग पर जलभराव हो गया। भीषण जाम में कई वाहन फंस गए। वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानी हुई।
सुबह से शाम तक हुई बारिश के बाद मेरठ मार्ग पर जलभराव हो गया। मेरठ मार्ग पर तेल मिल, मोदीमंदिर, कोतवाली, बसस्टैंड, सौंदा कट से होते हुए राजचौपले तक पूरी सड़क पर पानी-पानी नजर आ रहा था। यहां से गुजरने वाले वाहनों की स्पीड धीमी हो गई। इसके चलते मोदीमंदिर, सौंदा कट पर कई बार जाम लग गया। हालांकि यातायात पुलिस वाहनों को निकालने में लगी थी। वहीं मेरठ मार्ग पर कई जगह खुले नाले हादसे को दावत दे रहे। करीब आधा दर्जन यात्री यहां से गुजरते समय नाले में गिरने से बचे। तेज बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इसमें विजयनगर, भूपेंद्रपुरी, लंकापुरी आदि हैं। नगर पालिका ईओ अनुज कौशिक ने बताया कि जल्द ही खुले नालियों को ढकने का काम किया जाएगा।