फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आग की घटनाओं को रोकने लिये फक्ट्रियों पर होगी कार्रवाई

आग की घटनाओं को रोकने लिये फक्ट्रियों पर होगी कार्रवाई

Wed, 04 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
आग की घटनाओं को रोकने लिये फक्ट्रियों पर होगी कार्रवाई
मेरठ। आग की घटनाएं रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सदर तहसील में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने अवैध फैक्ट्रियों पर शिकंजा कसने व आग जैसे हादसे रोकने पर विचार किया। तहसीलदार संतोष कुमार ने कहा कि कई फैक्ट्रियां और कारखाने रिहायशी इलाकों में है। कई अनाधिकृत व पंजीकृत कारखाने हैं, जिनमें कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधक अग्निशमन व विद्युत सुरक्षा की सही व्यवस्था नहीं है। जिनके कारण आग की घटनाएं होती हैं। ऐसे हादसे रोकने के लिये टीम गठित की गयी है, जो सभी बिंदुओं पर नजर रखेगी। सभी संचालित कारखानों पर एमडीए, युपीएसआईडीसी, पर्यावरण, प्रदूषण अग्निशमन विभाग व कारखाना विभाग से प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। सभी मालिक अपने उद्योगों में अवैध ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण रखने से बचे। बैठक में अभिषेक सूर्यवंशी सहायक निदेशक कारखाना, मुकेश कुमार अग्निशमन अधिकारी, एनके मिश्रा क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed