{"_id":"5b1edbf34f1c1b6c4d8b609e","slug":"31528749043-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के प्रबुद्ध लोगों से मिले अश्वनी त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के प्रबुद्ध लोगों से मिले अश्वनी त्यागी
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपर्क फार समर्थन कार्यक्रम के तहत भेंट की संकलन पुस्तिका
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी ने इन दिनों जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने का जिम्मा सौंपा है। इस कार्यक्रम को ‘संपर्क फार समर्थन’ नाम दिया गया है। कार्यक्रम के तहत सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने मेरठ शहर के कई प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात करते हुए उन्हें उपलब्धियों की संकलन पुस्तिका सौंपी।
अश्वनी त्यागी ने सबसे पहले शहर के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ. भूपेंद्र चौधरी से उनके क्लीनिक पर भेंट की। अश्वनी त्यागी ने डॉ. भूपेंद्र चौधरी को साफ नियत सही विकास नाम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों की संकलन पुस्तिका भेंट की। इस दौरान उनके साथ महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग मौजूद रहे।
इसके बाद अश्वनी त्यागी प्रकाशक निश्चल रस्तोगी से उनके कार्यालय पर मिले और उन्हें भी संकलन पुस्तिका भेंट की। इस दौरान उनके साथ विशेष संपर्क अभियान प्रमुख अजय गुप्ता और युवा मोर्चा के आयुष पंवार भी मौजूद रहे। यहां से अश्वनी त्यागी बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु अत्री के पिता और पूर्व एथलेटिक्स कोच राजाराम अत्री से मिले और उन्हें भी संकलन पुस्तिका भेंट की।
विज्ञापन
वहीं दूसरी और सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी कार्यक्रम के तहत भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से उनके गंगानगर स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की और संकलन पुस्तिका सौंपी।
खास बातें:
- भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने शहर के प्रबुद्ध लोगों से की मुलाकात
- सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने की क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार से भेंट