फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सर्वे टीम ने औचक निरीक्षण कर देखा जिला अस्पताल का हाल

सर्वे टीम ने औचक निरीक्षण कर देखा जिला अस्पताल का हाल

Fri, 27 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सर्वे टीम ने औचक निरीक्षण कर देखा जिला अस्पताल का हाल

विज्ञापन
सर्वे टीम ने औचक निरीक्षण कर देखा जिला अस्पताल का हाल
मेरठ। उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट (यूपीएचएसएसपी) के तहत वर्ल्ड बैंक निजी सर्वे टीम द्वारा सरकारी चिकित्सालयों का निरीक्षण करा रहा है। इसी के तहत एक चार सदस्य टीम बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंची। टीम ने यहां बिल्डिंग और चिकित्सा सुविधाओं का हाल जाना। वह अपनी गोपनीय रिपोर्ट वर्ल्ड बैंक को देंगे।
इस टीम में डॉ. सुखदीप कौर, सिविल इंजीनियर शशि भूषण, इलेक्ट्रिकल अरविंद कुमार, मेप सलाहकार परवेज अली हैं। इन्होंने कई घंटे पड़ताल की। रिपोर्ट तैयार करने के लिए यह दोबारा भी यहां का निरीक्षण कर सकते हैं। करीब दो माह पहले भी इस टीम के एक पदाधिकारी जिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए आए थे। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि टीम को अस्पताल में काफी कार्य किए जाने की जरूरत दिखी है।
विज्ञापन


मरीजों के लिए बेहतर कोशिश
जो भी सुविधाएं मुहैया हैं उनसे मरीजों को राहत दिलाने का काम किया जा रहा है। वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजी गई निजी टीम के सदस्यों द्वारा सर्वे किया गया है। टीम के सदस्यों से अभी फाइनल डिस्कशन किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पीके बंसल, एसआईसी, जिला अस्पताल

बेहतर सुविधा के लिए किया गया है करार
प्रदेश के 51 जिलों के जिला अस्पतालों में सुधार के लिए वर्ल्ड बैंक से करार किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि जिला अस्पतालों में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों की तरह बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

खास बातें:
वर्ल्ड बैंक की तरफ से चार सदस्य टीम ने किया निरीक्षण
अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए की जा रही जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed