फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रेलवे ब्लाक से डेढ़ दर्जन ट्रेन प्रभावित, यात्री परेशान

रेलवे ब्लाक से डेढ़ दर्जन ट्रेन प्रभावित, यात्री परेशान

Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ब्लाक से डेढ़ दर्जन ट्रेन प्रभावित, यात्री परेशान
रेलवे ब्लाक से डेढ़ दर्जन ट्रेन प्रभावित, यात्री परेशान
विज्ञापन

मेरठ। गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलवे सेक्शन पर सब-वे निर्माण के चलते मंगलवार को लिए गए ब्लाक ने रेल यातायात पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सेक्शन की करीब डेढ़ दर्जन ट्रेन रद और रूट डायवर्ट की चपेट में रहीं। ट्रेन नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी यात्रियों ने पूर्व में दी गई सूचना के चलते रोडवेज बसों का सहारा लिया।
सेक्शन पर मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर, जड़ौदा नरा आदि में पांच सब-वे निर्माण के लिए तीन ब्लाक लिए जाने हैं। इसमें पहला ब्लाक मंगलवार को लिया गया। साढ़े सात घंटे के इस ब्लाक के लिए रेलवे ने पहले से कुछ ट्रेनों के पूर्ण रूप से व कुछ ट्रेनों के आंशिक रूप से रद होने के साथ ही कुछ ट्रेनों को रूट डायवर्ट करके चलाए जाने की सूचना दे दी थी। मंगलवार को लिए गए ब्लाक के चलते दिल्ली-अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेेस, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर और नई दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर निरस्त रही। इसके अलावा नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस व नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर वाया शामली-टपरी चलाया गया। इसके अलावा आधा दर्जन ट्रेेन आंशिक रूप से निरस्त रहीं। इसमें नौचंदी लिंक एक्सप्रेस को सहारनपुर नहीं भेजा गया। यह ट्रेन मेरठ सिटी से ही वापस इलाहाबाद के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली पैसेंजर को अंबाला की बजाय सहारनपुर तक ही संचालित किया गया। ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर और कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक ही चलाई गई। अंबाला-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन के बीच रद रही। इसके अलावा देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस सुबह 10 बजे की बजाय दोपहर 1 बजे चलाई गई। पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस एक घंटा विलंब से चलाई गई। हरिद्वार-अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस 110 मिनट रोककर चलाई गई। इसके अलावा दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस को भी 10 से 20 मिनट रोककर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की तरफ डायवर्ट हुए यात्री
ट्रेनों के प्रभावित होने से रेल यात्री रोडवेेज की तरफ डायवर्ट हो गए। हालांकि जिन यात्रियों को ब्लाक का नहीं पता था वे सिटी व कैंट स्टेशन पर पहुंच गए। वहीं जाकर उन्हें ट्रेनों के प्रभावित होने की जानकारी मिली।


पहले ही दी थी सूचना
सब-वे निर्माण के लिए ब्लाक लिया गया था। दूसरा ब्लाक 13 मार्च व तीसरा ब्लाक 20 मार्च को लिया जाएगा। इसके चलते ही सेक्शन की ट्रेनें प्रभावित रहीं। ब्लाक की सूचना मीडिया के माध्यम से पहले ही दी जा चुकी है। -आरपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक सिटी स्टेशन

खास बातें:
सब-वे निर्माण के लिए साढ़े सात घंटे का पूर्व घोषित ब्लाक लिया
कई ट्रेनों के रद और डायवर्ट रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed