{"_id":"5a9b0d584f1c1b512f8b52ac","slug":"31520110936-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया
मेरठ। सरधना के पूर्व विधायक अब्दुल वहीद कुरैशी के निधन पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि 95 वर्षीय अब्दुल वहीद कुरैशी ने राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सफल पारी खेली। यही कारण रहा कि उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी धर्मों के लोग उनका सम्मान करते थे। अब्दुल वहीद पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के बड़े विश्वासपात्र थे। नरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे नेता हमारे बीच में हमेशा जिंदा रहेंगे। जिनको आदर्श मानकर युवा राजनीति में कदम बढ़ायेंगे।