{"_id":"5a91d2ee4f1c1b28428b730f","slug":"31519506158-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 हजार लोगों का भोजन हो रहा मसूरी केन्द्र पर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 हजार लोगों का भोजन हो रहा मसूरी केन्द्र पर तैयार
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी केंद्र पर 30 हजार स्वयंसेवक करेंगे भोजन
गंगानगर। राष्ट्रोदय कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए मसूरी केंद्र पर 30 हजार लोगों के लिए भोजन का इंतजाम है। मवाना रोड पर मसूरी पब्लिक स्कूल में भोजन केन्द्र बनाया गया है। केन्द्र प्रभारी सुरेशपाल ने बताया कि यहां 30 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। इनके लिए 60 हजार भोजन पैकेट तैयार हो रहे हैं। इसके लिए 50 हलवाई काम में लगे हैं। केन्द्र के भोजन प्रमुख विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि ने बताया 30 हजार भोजन के पैकेटों में अचार रखा गया है। जो बिजनौर, चांदपुर, मीरापुर, जानसठ, हस्तिनापुर, मवाना क्षेत्र से आने वाले लोगों को सुबह के समय दिया जाएगा। 250 स्टॉल भोजन के पैकेटों के लिए लगाए गए हैं। वहीं 30 हजार पैकेटों को लोगों के साथ बसों में रखा जाएगा। इस दौरान संदीप प्रधान, निपुल चौहान, महेश राणा, निमित कुमार, सुमित कुमार, रविंद्र सैनी, अमित धामा, सुंदर चौहान, अनुज भाटी, विक्रम राणा, बिजेन्द्र राणा, अमित व अवनीत बंसल सहित अमरजीत सिंह आदि रहे।