फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमपीएस में बॉस्केट बॉल टूर्नामेंट

एमपीएस में बॉस्केट बॉल टूर्नामेंट

Mon, 27 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
एमपीएस में बॉस्केट बॉल टूर्नामेंट
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल कैंट में चल रहे तीन दिवसीय सातवें अंतर विद्यालय बास्केटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल मैच खेले गए। महिला-पुरुष दोनों वर्गों में मैच हुए। दूसरे दिन भी मेजबानों का डंका रहा।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में हुए मैचों में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने सेंट मेरीज एकेडमी को 40-13 से हराया। सेंट जोंस ने एमपीएस बी को 39-6 से हराया। आर्मी पब्लिक स्ने डीएवी बी को 24-7 से पराजित किया। दीवान पब्लिक स्कूल ने वर्धमान एकेडमी को 30-20 से हराया। डीएवी ए ने इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 55-50 से व सेंट मेरीज ने के वी पंजाब लाइंस को 27-23 से हराकर बढ़त बनाई। सेमीफाइनल में एमपीएस ए व सेंट जोंस का मुकाबला हुआ। एमपीएस ए की टीम ने 57-29 से जीत दर्ज की। आर्मी पब्लिक स्कूल ने डीएवी को सेमीफाइनल में 95-70 के अंकों से हराया। सोमवार को आर्मी पब्लिक स्कूल और एमपीएस ए के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। महिला वर्ग में एमपीएस फॉर गर्ल्स व एमपीएस फॉर गर्ल्स बी के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ। एमपीएस फॉर गर्ल्स ए ने 18-7 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। एमपीएस मेन विंग की टीम ने आर्मी स्कूल की छात्राओं को हराकर फाइनल में 17-8 से जगह बनाई। सोमवार को फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed