फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वैभव सिंह चैंपियंस ट्राफी

वैभव सिंह चैंपियंस ट्राफी

Wed, 06 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
वैभव सिंह चैंपियंस ट्राफी
समीर रिजवी के शतक से जीता एमडीसीए
विज्ञापन

मेरठ। एमडीसीए द्वारा कराई जा रही नवीं मास्टर वैभव चैंपियंस ट्राफी (अंडर-19) में मंगलवार को एक मैच भामाशाह पार्क पर और एक मैच गांधी बाग में खेला गया। यह जानकारी एमडीसीए के संयुक्त सचिव संजय रस्तोगी ने दी।

उन्होंने बताया कि गांधी बाग में एमडीसीए व रेलवे के बीच मैच खेला गया। एमडीसीए ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाए। समीर रिजवी ने 127 गेंदों पर 139 रन की पारी खेली। चिराग रस्तोगी ने 60 और मोहम्मद सिबली ने 59 रन बनाए। रिजवान खान ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी रेलवे की टीम 38 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गई। रेलवे की तरफ से ऑपनर विकास चौधरी ने 43 रन बनाए। पंकज कुमार ने 3 और कार्तिक सिंह व सागर शर्मा ने दो-दो विकेेट लिए। इसके अलावा भामाशाह पार्क में हुए दूसरे मैच में यूपीसीए बी टीम ने झारखंड को चार विकेट से हराया। झारखंड टीम ने 49 ओवर में 170 रन बनाए थे। यूपीसीए बी टीम ने 6 विकेट पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed