{"_id":"5971209b4f1c1be04b8b468c","slug":"31500586139-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह काला करने वाले को देंगे ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह काला करने वाले को देंगे ईनाम
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दो दिन पहले राज्यसभा में सपा सांसद नरेश अग्रवाल द्वारा देवी देवताओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर बृहस्पतिवार को भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि जो भी व्यक्ति नरेश अग्रवाल का मुंह काला करेगा और मुंडन कर देगा, उसको वैश्य समाज सवा लाख रुपया देगा। इस बाबत थाने में तहरीर दी गई है।
दिल्ली रोड स्थित फैक्ट्री पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि सपा सांसद की राज्यसभा में अभद्र टिप्पणी शर्मनाक है। उनका डीएनए टेस्ट कराना चाहिए। नरेश अग्रवाल को वैश्य समाज से बर्खास्त कर देना चाहिए। शारदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि नरेश के हिंदू होने पर शक है, इनको समाज से बाहर कर देना चाहिए। इनके परिवार को वैश्य समाज न अपनी बेटी दे और न रिश्ता रखे। क्योंकि इससे ज्यादा की हैसियत नरेश अग्रवाल की नहीं है। इस दौरान रजनीश गुप्ता, राजेश गोयल, आलोक सिसौदिया मौजूद रहे। इसके बाद विनीत शारदा ने परतापुर थाने पहुंचकर नरेश अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर आई है। अधिकारियों के निर्देश के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
प्रमुख बातें==
भाजपा नेता विनीत शारदा ने सपा सांसद नरेश अग्रवाल पर लगाए आरोप