{"_id":"5e1792ee8ebc3e87e13bfded","slug":"31000-people-pension-get-stuck-meerut-news-mrt4629964168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर 26 जनवरी तक नहीं कराया यह काम तो रुक जाएगी 31 हजार लोगों की जनवरी की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर 26 जनवरी तक नहीं कराया यह काम तो रुक जाएगी 31 हजार लोगों की जनवरी की पेंशन
विज्ञापन
31 हजार लोगों की रुक सकती है जनवरी की पेंशन
मेरठ। क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के माध्यम से पेंशन पाने वाले सभी पेंशनर्स को अब अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो गया है। 31,647 पेंशन भोगियों ने अभी आधार लिंक नहीं कराया है। ऐसे में भविष्य निधि आयुक्त के अनुसार उनकी जनवरी की पेंशन रुक सकती है।
कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय मेरठ से बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और मेरठ के लगभग 79,768 लोगों को उनके खाते में पेंशन भेजी जाती है। इसमें 48121 पेंशनर्स ने अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र आधार से लिंक करा लिया है। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मोहम्मद शारिक के अनुसार अभी तक 31,647 पेंशनर्स ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। ऐसे में उनकी जनवरी माह की पेंशन रुक जाएगी। विभाग 26 जनवरी के बाद पेंशन रिलीज करता है जो पेंशनर्स के खाते में एक फरवरी को पहुंचेगी। हालांकि आधार लिंक न होने के कारण लगभग 31,647 पेंशनर्स की पेंशन अपडेट होने तक रुक जाएगी।
यहां होगा आधार लिंक
जन सुविधा केंद्र, संबंधित बैंक, ईपीएफ कार्यालय गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में आधार कार्ड से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को लिंक किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये हैं आवश्यक कागजात
पेंशनर को आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, मोबाइल और पीपीओ नंबर लेकर कार्यालय में जाना होगा। वहीं, ईपीएफ क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आधार कार्ड से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को लिंक का कार्य किया जा रहा है।