Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   3,100 earthen lamps were lit at the Kailash Prakash Sports Stadium.

Meerut News: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 3100 दीपक जलाए

Fri, 06 Nov 2026 05:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
3,100 earthen lamps were lit at the Kailash Prakash Sports Stadium.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। दीपावली पर जिला ओलंपिक संघ व जिला पैरा खेल संघ की ओर से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दीप महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्टेडियम में स्थित खेल मैदान में 3100 दीपक जलाए गए। मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला पैरा संघ के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रेम कुमार, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।

हॉकी मैदान और क्रिकेट मैदान में दीप जलाए
एसडी सदर इंटर कालेज के हॉकी मैदान और कैंट स्थित ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में भी दीपोत्सव मनाया गया। एसडी सदर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग और हॉकी कोच जोगेंद्र सिंह ने सभी को दीपावली की बधाई दी और मैदान पर दीप जलाए गए। इसके अलावा ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में भी क्रिकेट कोच अतहर अली सहित अन्य खिलाड़ियों की ओर से दीपोत्सव मनाया गया। इसके अलावा गढ़ रोड स्थित रामसहाय इंटर कालेज के खो-खो मैदान में भी दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर रजनीश प्रकाश त्यागी, डॉ. सुख नंदन त्यागी, खो-खो एसोसिएशन से मनोज कन्नौजिया, अशोक त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह समेत सभी ने दीपक जलाकर मैदान को सजाया। इस दौरान काफी संख्या में खिलाड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed