{"_id":"6970e8f62b00f8c15000d587","slug":"300-people-got-their-eyes-examined-in-the-camp-meerut-news-c-72-1-mct1002-147583-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शिविर में 300 लोगों ने कराई आंखों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शिविर में 300 लोगों ने कराई आंखों की जांच
Wed, 21 Jan 2026 08:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 21 Jan 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर काशी टोल प्लाजा पर बुधवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में जिला अस्पताल से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने करीब 300 लोगों की आंखों की जांच की और जरूरतमंदों को आई ड्रॉप के साथ मुफ्त चश्मों का वितरण किया।
शिविर में जिला अस्पताल के डाॅक्टर अरविंद चौहान, डाक्टर अंजली राजपूत, डाक्टर शिल्पी आर्य, डाॅ अमन बाजपेई और डाॅ संजीव त्यागी ने टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ आने-जाने वाले वाहन चालकों की आंखों की जांच की। नेत्र जांच शिविर में 300 से अधिक लोगों ने आंखों की जांच कराई। इस दौरान एनएचएआई के रूपेश कुमार, क्यूब हाईवे के प्रोजेक्ट हेड अनिल शर्मा, अनिल भाटी, राजवर्धन चौहान, पवन राठी, अनिल दुबे, चंद्र सोनी, दिनेश कुमार और नितिन राठी मौजूद रहे। संवाद