फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   30 bigha sugarcane crop burnt in fire under suspicious circumstances

Meerut News: संदिग्ध हालात में आग से गन्ने की 30 बीघा फसल जली

Fri, 28 Mar 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
30 bigha sugarcane crop burnt in fire under suspicious circumstances
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव जलालपुर जोरा में किसान के खेत में गन्ने की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे किसान के खेत में लाखों रुपये की गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन

जलालपुर जोरा निवासी किसान पीपल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के जंगल में उनके खेत में करीब 30 बीघा गन्ने की फसल खड़ी थी। जिसमें कई ट्रॉली गन्ना छिला हुआ पड़ा था। वह गन्ना ट्रॉली में भरने के लिए मजदूरों की तलाश कर रहे थे। तभी पता लगा कि उनके गन्ने की फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में गन्ने की फसल को अपने आगोश में ले लिया। आग का विकराल रूप देखकर कोई भी नजदीक नहीं पहुंच पाया। सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। आग की लपटें उठतीं देख काफी संख्या में किसान मौके पर पहुंच गए। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में करीब 30 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि इस आग से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खेत के किनारे माचिस की तीली जलाकर डाल दी, जिससे आग लगी। सोची समझी साजिश के तहत आग लगाई गई है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed