फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   287 activists arrested for not releasing Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी की रिहाई न होने पर 287 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

Thu, 07 Oct 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
287 activists arrested for not releasing Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी की रिहाई न होने पर 287 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन

मेरठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर इंदिरा चौक पर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी। 287 कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी दी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की।

जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता इंदिरा चौक पर सुबह 11 बजे से ही एकत्र होने लगे। पुलिस ने पुलिस लाइन से गाड़ी मंगा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गाड़ियों में भर कर पुलिस लाइन ले आई। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ कोतवाली सभी कार्यकर्ताओं को लेकर पुलिस लाइन लेकर पहुंचे। इससे पहले जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गये संविधान को मोदी योगी की सरकार नकार रही हैं। हत्या के दोषी गृह राज्यमंत्री के पुत्र को तो पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही,बल्कि हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाने वालो को गिरफ्तार कर नजरबंद किया जा रहा है। पुलिस लाइन में सभी कार्यकर्ता जेल जाने पर अड़े रहे। पुलिस लाइन से सभी कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में डॉ. यूसुफ कुरैशी,कृष्ण कुमार किशनी, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर,अखिल कौशिक, महेन्द्र शर्मा,आशा राम,रंजन शर्मा पार्षद, अनिल शर्मा पूर्व पार्षद, रविन्द्र सिंह,धूम सिंह,जाहिद वहीद,सुरेन्द्र यादव,शहर सेवा दल अध्यक्ष विंनोद सोनकर,अरविन्द तालियान, हेमचन्द ठेकेदार, डॉ दिनेश मोहन शर्मा, यूसुफ अंसारी खिर्वा,राकेश कुशवाहा, संजय कटारिया,अनिल प्रमुख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed