{"_id":"5a8489814f1c1ba0268ba326","slug":"2800-police-karmi-karege-nigraani","type":"story","status":"publish","title_hn":"2800 पुलिस कर्मी करेंगे निगरानी, हर गेट पर होगा पहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2800 पुलिस कर्मी करेंगे निगरानी, हर गेट पर होगा पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागृति विहार में 25 फरवरी को होने वाले आरएसएस के राष्ट्रोदय समागम में शामिल होने वाले करीब तीन लाख स्वयं सेवकों की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। इस बाबत तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। कार्यक्रम में 2800 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगेगी। हर गेट पर पुलिस और पीएसी का पहरा होगा। सुरक्षा एजेंसी भी गोपनीय तरीके से जांच में जुटी है। मेरठ जोन के अलावा दूसरे जिले से फोर्स मांगी गई है।
पुलिस ने बताया कि आरएसएस के समागम में करीब तीन लाख लोगों के आने की उम्मीद है। इसको देखते 10 एडिशनल एसपी, 50 डीएसपी, 120 इंस्पेक्टर, 450 दरोगा, 2000 सिपाही समेत 2800 पुलिस वालों को लगाया गया है। इसके अलावा 20 कंपनी पीएसी और आरएएफ लगेगी। जांच एजेंसियां और दिल्ली से आईं कई टीम सुरक्षा की दृष्टि से लगी हैं।
16 टावर, 13 गेट बनाए
पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम पर निगरानी के लिए 16 टावर बनाए गए हैं। 13 गेट बनाए हैं, जहां से स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की पास से एंट्री होगी। छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। अनुमान है कि 6500 कार, 5500 बस और 2000 दुपहिया वाहन आने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
शहर के बाहर भी पहरा
शहर में एंट्री के लिए भी सात गेट बनाए गए हैं। हर गेट पर पुलिस और पीएसी का पहरा होगा। ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी भी निर्धारित हो गई है। सात स्थानों पर कार्यकर्ताओं के भोजन करने की व्यवस्था बनाई गई है।
रूट होगा डायवर्ट
पुलिस ने बताया कि 24 फरवरी की शाम से शहर में रूट डायवर्जन किया जाएगा। शहर में आने वाले वाहनों को बाहर ही रोका जाएगा। किस रूट से कौन सा वाहन जाएगा, इसका अभी रूट चार्ज तैयार नहीं हुआ है। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि 20 फरवरी से पहले पूरी तैयारी कर ली जाएगी।
हो चुके सवा तीन लाख पंजीकरण
इस समागम में लगभग 93 हजार महानगरीय क्षेत्र से और ग्रामीण क्षेत्रोें से 2.15 लाख से ज्यादा स्वयं सेवक शामिल होंगे। लगभग सवा दो लाख स्वयंसेवक युवा शामिल होंगे। जिन पर पूरे संघ की निगाह टिकी है। इतनी बड़ी संख्या में युवाओं के जुड़ने से संघ प्रफुल्लित है। मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर कमिश्नरी के 14 प्रशासनिक जिलों से स्वयंसेवक आएंगे। मेरठ प्रांत के 363 खंड एवं नगर, 987 मंडल, 1553 बस्तियां और 10580 गांव हैं। इन स्वयंसेवकों के लिए मेरठ, मवाना और सरधना तहसीलों से सभी जाति व वर्ग के तीन लाख परिवारों से भोजन के छह लाख पैकेट इकट्ठा किए जाएंगे।
इतने हुए पंजीकरण
पंजीकरण कराने वालों में 40 वर्ष की आयु से कम के 2,22,791 स्वयंसेवक हैं। इसके अलावा महानगर क्षेत्र के 93364 और ग्रामीण क्षेत्र के 2018214 स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 94489 विद्यार्थी, 70580 व्यापारी, 53568 नौकरीपेशा, 46572 किसान, 12534 अध्यापक, 33348 अधिवक्ता, 4205 चिकित्सक और 25181 अन्य शामिल हैं। इस तरह से राष्ट्रोदय के लिए 311578 स्वयंसेवकों ने अपना पंजीकरण कराया है।
सूर्योदय की आकृति का होगा मुख्य मंच
राष्ट्रोदय समागम के लिए तीन मंच बनाए जा रहे हैं। इनमें मुख्य मंच 200 फीट लंबा, 100 फीट चौड़ा और 35 फीट ऊंचा होगा। यह मंच सूर्योदय की आकृति का होगा। 35 फीट ऊंचे मुख्य मंच पर संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत विराजमान होंगे। मुख्य मंच के इर्द-गिर्द दो छोटे-छोटे मंच भी बनाए जा रहे हैं। एक मंच पर धर्माचार्य और दूसरे मंच पर संघ के पदाधिकारी विराजमान होंगे।