फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   28 workers were freed from brick kilns, being thirsty and being tortured

ईंट भट्टे से 28 मजदूरों को बंधन मुक्त कराया, भूखे प्यासे रखकर दी जा रही थी यातनाएं

Thu, 24 Dec 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
28 workers were freed from brick kilns, being thirsty and being tortured
ईंट भट्टे से 28 मजदूरों को बंधन मुक्त कराया, भूखे प्यासे रखकर दी जा रही थी यातनाएं
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल के पूर्व चेयरमैन के ईंट भट्टे पर संभल जिले के सात परिवारों के 28 लोगों को बंधक बनाकर कार्य कराने की शिकायत श्रम विभाग को मिली थी। कोर्ट के आदेश पर श्रम विभाग के अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ जाकर ईंट भट्टे पर बंधक बने मजदूरों को मुक्त कराया और उनको घर भेजने की तैयारी कर दी।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर श्रम विभाग की निरीक्षक उषा वर्मा ने बताया कि करनावल कस्बे के पूर्व चेयरमैन सतीश कुमार के ईंट भट्टा शांति ब्रिक फील्ड पर संभल जिले के सात परिवारों के 28 लोगों को बंधक बनाकर जबरदस्ती कार्य कराया जा रहा है। साथ ही भूखे प्यासे रखकर उनको यातना दी जा रही है। टीम के साथ हलका प्रभारी प्रदीप मलिक ने पुलिस के साथ जाकर ईंट भट्टे से सभी बंधक मजदूरों को बंधन मुक्त कराया और थाने ले आए। मजदूरों ने उन्हें बताया कि ईंट भट्टा संचालक ने उन्हें खाने के लिए भी पैसे नहीं देता था और जबरदस्ती उनको बंधक बनाकर रात-दिन कार्य कराया जाता था। किसी तरह उन्होंने कोर्ट का सहारा लेकर अपने को मुक्त कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को श्रम विभाग की निरीक्षक और पुलिस ने सभी मजदूरों को बंधन मुक्त करा लिया। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed