फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   27.75 lakh rupees looted by promising to get a government job

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 27.75 लाख रुपये हड़पे

Mon, 07 Jul 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
27.75 lakh rupees looted by promising to get a government job
मेरठ। शिवशक्तिनगर निवासी अंकित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि कुछ समय पूर्व गढ़ रोड स्थित वैशाली कॉलोनी निवासी नरेश शर्मा से उसकी मुलाकात हुई। नरेश शर्मा ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उसने 27.75 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने अपना मकान और आभूषण बेचकर नवंबर 2024 में आरोपी को रुपये दे दिए। इसके कई माह बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी। इस पर पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रुपये लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed