फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   26 more including female doctor found corona infected

महिला चिकित्सक समेत 26 और मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 20 Nov 2020 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
26 more including female doctor found corona infected
महिला चिकित्सक समेत 26 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

मवाना/दौराला/माछरा/परीक्षितगढ़। देहात में दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को मवाना, दौराला और परीक्षितगढ़ में 26 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। इससे लोगों में दहशत है। चिकित्सा अधिकारी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं।
त्योहारों के दौरान बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी थी। लोगों ने न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही मास्क लगाया। इसका असर अब देखने को मिल रहा है। मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 118 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें सभी नेगेटिव मिले। वहीं 42 लोगों के आरटीपीसीआर के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। बुधवार को भेजे गए आरटीपीसीआर में मवाना मिल के दो एकाउंट अधिकारी, मोहल्ला काबली गेट की एक महिला, मोहल्ला तिहाई की महिला व एक पुरुष, गांव सनौता की महिला, गांव जंधेडी की महिला, लक्ष्मी नगर की महिला, मोहल्ला कल्याण सिंह का एक व्यक्ति तथा मुबारिकपुर का एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर व देहात में 46 टीमें बुखार खांसी आदि रोगियों का सर्वे करने के लिए लगी हुई हैं। एसडीएम कमलेश गोयल ने लक्ष्मीनगर में सर्वे कर रही टीम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यदि मामला गंभीर लगता है तो तुरंत सीएचसी को सूचित किया जाए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि लक्ष्मीनगर में खांसी बुखार के तीन रोगी मिले। जिनकी आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

180 लोगों की जांच की
दौराला। चीनी मिल के पांच अधिकारी बृहस्पतिवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा एक अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को आयोजित कैंप में 180 लोगों की कोरोना जांच की गई। मिल में लगातार कोरोना पॉजिटिव निकलने से मिल अधिकारियों व कर्मियों में दहशत है। संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाकर जल्द ही उनकी जांच भी की जाएगी। संवाद
महिला चिकित्सक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
परीक्षितगढ़। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि सोमवार को सीएचसी पर तैनात होम्योपैथिक महिला चिकित्सक अणिमा गुप्ता की सीएचसी पर जांच हुई थी। वहीं नगर निवासी चार लोगों की आरटीपीसीआर की जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में सभी कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। परिजनों व संपर्क में आने वाले लोगों की शुक्रवार को जांच की जाएगी। संवाद
ब्लॉक परिसर को किया सैनिटाइज
माछरा। माछरा सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि माछरा ब्लॉक के एक अवर अभियंता विजय शर्मा, एक ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विश्वास शर्मा, ग्राम पंचायत नंगली अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव मिले। इन्हें होम क्वारंटाइन किया गया। वहीं ब्लॉक परिसर को सैनिटाइज कराया गया। संवाद

194 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव
सरधना। सरधना नगर व देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग कराई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए 141 एंटीजन और 53 आरटीपीसीआर जांच कराई गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed