मवाना। बिजनौर से सांसद चंदन चौहान के जन्मदिन पर मवाना में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चयनित 67 मोतियाबिंद रोगियों का मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। सांसद के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए इंद्रप्रस्थ बैंक्वेट हॉल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ने किया। सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लगभग 250 लोगों ने अपनी आंखों की निशुल्क जांच कराई। परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने 67 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या चिह्नित की, जिनका निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर में ब्लॉक प्रमुख ब्रह्मसिंह, विश्वास प्रमुख, मेहरपाल काकरान, अर्जुन काली, ईशान गुप्ता, कामेश गुर्जर, गौरव देशवाल, अंकित गुर्जर सोना, अशोक चौधरी, अरुण प्रधान आदि उपस्थित रहे।

सांसद चंदन चौहान के जन्म दिवस पर आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते