फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 thousand prize crook arrested in encounter

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize crook arrested in encounter
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी शातिर बदमाश अजय उर्फ अजीत सिंह को पकड़ लिया है। वह हत्या के मामले में जेल में बंद था और एक अन्य बंदी के नाम से जेल से बाहर आकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात कोतवाली प्रभारी ने मीरापुर दलपत पुलिया के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर किया है। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। अजय उर्फ अजीत सिंह पुत्र किरण पाल सिंह निवासी वंडर सिटी थाना कंकरखेड़ा, मेरठ का रहने वाला है।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ शकील अहमद भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि अजीत ने लगभग डेढ़ साल पहले शिक्षक राधेश्याम सैनी निवासी गांव नयागांव फैजाबाद, थाना जानसठ की हत्या के मामले में जेल गया था। जेल में ही उसके साथ विकास नाम का एक बंदी था, जिसकी जमानत हो गई थी। अजीत धोखाधड़ी से विकास के नाम पर जेल से बाहर आ गया और फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व गाजियाबाद के निवाड़ी में अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने व्यक्ति की हत्या कर शव को जला दिया और शव की पहचान उसके परिजनों ने अजीत के रूप में कर ली थी। पुलिस के डीएनए टेस्ट कराने पर पूरा मामला खुल गया था। वह तभी से फरार था और विदेश भागने की फिराक में था। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed