फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 students torchers in school

पढ़ाई के नाम पर 25 छात्राओं को बंधक बनाया

Sat, 13 Feb 2021 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
25 students torchers in school
पढ़ाई के नाम पर 25 छात्राओं को बंधक बनाया
विज्ञापन

मेरठ। वैदिक कन्या गुरुकुल शिक्षा न्यास दबथला परीक्षितगढ़ के अध्यक्ष एवं मंत्री शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसपी क्राइम से कहा कि पढ़ाई के नाम पर 25 छात्राओं को बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।

अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह आर्य एवं मंत्री हरवीर तालियान ने कहा कि इस न्यास का कार्य बालिकाओं को शिक्षा देने का है। वर्ष 2019 में यहां एक भवन का निर्माण भी शुरू कराया गया। एक व्यक्ति और उनकी पत्नी को भी न्यास में ट्रस्टी बनाया गया। 17 अक्तूबर 2019 को उन्हें न्यास के नियमों के विरुद्घ किए गए कार्यों के चलते हटा दिया गया। लेकिन दंपती ने यहां अवैध रुप से कब्जा कर लिया है। अलग-अलग जिलों से 25 छात्राओं को निर्माणाधीन भवन में बंधक बनाया गया है। इनके परिजनों को भी गुमराह किया गया। एक छात्रा ने जब भागने का प्रयास किया गया तो उसे पीटा गया। उन्होंने छात्राओं को बंधनमुक्त कर सुरक्षा दिलाने की मांग की। एसपी क्राइम रामअर्ज ने इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed