{"_id":"5f5a8a018ebc3e43c92d976a","slug":"25-25-thousand-reward-declared-on-kuldeep-s-killers-modipuram-news-mrt5007132139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कुलदीप हत्याकांड में तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कुलदीप हत्याकांड में तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
Fri, 11 Sep 2020 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
kuldeep murder case meerut
- फोटो : अमर उजाला
दौराला थाना क्षेत्र के सकौती हाईवे के मंदारीपुर मार्ग पर दिनदहाड़े कुलदीप नामक युवक की हत्या के तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। आरोपियों को 12 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
30 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी कुलदीप पुत्र प्रमोद पड़ोसी सुधांशु उर्फ प्रिंस के साथ बाइक से सकौती-मदारीपुर मार्ग पर किसी से पैसे लेने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
वहां कुलदीप को तीन लोगों ने गोली मार दी थी। सुधांशु ने ईख में खेत में भागकर जान बचाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस कुलदीप को आनन-फानन में एसडीएस ग्लोबल में पहुंची, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में हमलावार के तौर पर मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी अजित सिंह पहचान हुई थी। अजित ने अपने दो साथियों राहुल यादव पुत्र राजपाल निवासी भेडा हैडी, मुजफ्फरनगर व कपिल पुत्र पवन निवासी मोरना के साथ हत्या की थी। हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी।
घटना के 12 दिन बाद एसएसपी अजय साहनी ने तीनों आरोपियों पर गुरुवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दौराला पुलिस को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए है। उधर, सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि तीनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/