फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   24 ko pradhaanamantree kee sameeksha ke lie adhikaariyon ka nireekshan

24 को प्रधानमंत्री की समीक्षा के लिए अधिकारियों का निरीक्षण

Sun, 21 Feb 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
24 ko pradhaanamantree kee sameeksha ke lie adhikaariyon ka nireekshan
24 को प्रधानमंत्री की समीक्षा के लिए अधिकारियों का निरीक्षण
विज्ञापन

- जीआर इंफ्रा के मालिक सहित एनएचएआई अधिकारियों ने किया निरीक्षण
- 24 फरवरी को समीक्षा के बाद लोकार्पण की तिथि होगी फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
परतापुर। अंतिम चरण में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण का कार्य पहुंच गया है। डासना से मेरठ तक बनाए गए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम अंतिम चरण में है। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। इसके बाद इसके लोकार्पण की तिथि तय कर दी जाएगी। ऐसी संभावना है कि 15 मार्च को इसका लोकार्पण किया जा सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।
शनिवार को एनएचएआई और जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने डासना से मेरठ तक इसका निरीक्षण किया। निरीक्षण में जीआर इंफ्रा के मालिक विनोद अग्रवाल व प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण उपाध्याय और एनएचएआई के प्रोजेक्ट सदस्य मनोज इंजीनियरों की टीम के साथ एक्सप्रेस वे पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने इंजीनियरों को सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे 24 को होने वाली समीक्षा में तैयारियों के बारे में बताया जा सके। वहीं, लोकार्पण के लिए भी समीक्षा बैठक में चर्चा की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डासना से लेकर परतापुर तिराहे तक एक्सप्रेस-वे पर अत्याधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे, 120 इंच की एलइडी, फास्टैग, सेंसर, लाईटें व सोलर प्लांट चार्जर लगा दिए गए है। जल्द ही सोलर पैनल को शुरू करने के बाद सभी को कनेक्टिविटी दी जाएगी। इसके बाद एक्सप्रेस-वे दूधिया रोशनी से जगमग होता नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed