फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   23 days route will be diverted, heavy vehicles stopped traffic

Meerut News: 23 दिन रूट रहेगा डायवर्ट, भारी वाहनों का आवागमन बंद

Fri, 06 Sep 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 06 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
23 days route will be diverted, heavy vehicles stopped traffic
सहारनपुर। महानगर में 23 दिन रूट डायवर्ट रहेगा। स्मार्ट सिटी के तहत विश्वकर्मा चौक पर सुधार एवं रोड मार्किंग का काम किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक दिन रात 10 से सुबह छह बजे तक जिला अस्पताल पुल पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत विश्वकर्मा चौक पर सुधार एवं रोड मार्किंग का काम होना है। सात सितंबर से 30 सितंबर तक भारी वाहन रात्रि में 10 से सुबह छह बजे तक बदले हुए रूट से संचालित होंगे। दिल्ली रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें देहरादून रोड़ पर जाना है वह विश्वकर्मा चौक से न जाकर कोर्ट रोड, कोर्ट रोड पुल, घंटाघर चौक, सपना पुल होते हुए देहरादून चौक होकर जाएंगे। इसी तरह देहरादून रोड से दिल्ली रोड की तरफ जाने वाले भारी वाहन घंटाघर चौक, जीपीओ तिराहा, कोर्ट रोड पुल, दीवानी कचहरी, कलक्ट्रेट तिराहे से होकर निकलेंगे। देवबंद, नागल और टपरी से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन शेखपुरा कदीम, मिनी बाईपास, रामनगर होते हुए मल्हीपुर रोड से शहर में प्रवेश कर पाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।
विज्ञापन

-- कोर्ट रोड पुल पर बढ़ेगा भार
जिला अस्पताल पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी जिला अस्पताल जाने वालों को होगी। उन्हें कोर्ट रोड पुल से घंटाघर, देहरादून चौक होते हुए अस्पताल पहुंचना होगा। ऐसे में कोर्ट रोड पुल वाहनों का आवागमन अधिक रहेगा। पूरा जोर इसी पुल पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
-- तय करनी पड़ेगी लंबी दूरी

विश्वकर्मा चौक पर काम होने से जिला अस्पताल पुल भी बंद रहेगा। इस पुल से रात के समय भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे। दिन में वाहनों का संचालन सामान्य दिनों की तरह ही रहेगा। रात के समय लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed