{"_id":"68fa2d5af36bca1bf400d069","slug":"23-booked-for-fighting-between-two-friends-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110150-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो दोस्तों के बीच मारपीट में 23 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो दोस्तों के बीच मारपीट में 23 पर मुकदमा
विज्ञापन
रार्धना में कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आ गए थे आमने-सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। रार्धना में मंगलवार को दो दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 23 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रार्धना निवासी मिंकू पुत्र सुनील और आशु पुत्र सोमपाल के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और झगड़ा मारपीट में बदल गया। घटना में मिंकू और उसके पिता सुनील और दूसरे पक्ष से आशु, उसके पिता सोमपाल, ताऊ संदीप और रूपेंद्र घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सरधना में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। घटना के बाद मिंकू के पिता सुनील की तहरीर पर पुलिस ने परीक्षित, संदीप, सोनू, मुकुल, बंटी, सुरेंद्र, जतिन, अरविंद, लकी, मुन्नू, रूपेंद्र, जयकुमार, अभिषेक और चंद्र सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं, संदीप की तहरीर पर मिंकू, सुनील, टिंकू, प्रदुमन, शेखर, शक्ति, भूपेंद्र, शिवा, अमन और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, मिंकू और आशु आपस में घनिष्ठ मित्र थे और दोनों सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। गांव में चर्चा है कि दोनों के बीच एक युवती से बातचीत को लेकर तनाव चल रहा था। इसी कारण पहले भी दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा हो चुका था।
विज्ञापन
मंगलवार को छींटाकशी के बाद विवाद भड़क गया। घटना का 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडे लिए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात की गई है।