फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22.32 crore approved for tourist destination in Hastinapur, Sardhana, Bhola ki Jhal

हस्तिनापुर, सरधना, भोला की झाल में पर्यटन स्थल के लिए 22.32 करोड़ स्वीकृत

Thu, 24 Apr 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
22.32 crore approved for tourist destination in Hastinapur, Sardhana, Bhola ki Jhal
मेरठ। हस्तिनापुर, सरधना, भोला की झाल, पूठखास सहित मेरठ मंडल के कई पर्यटन स्थल के विकास के लिए तैयारी तेज हो गई हैं। पर्यटकों को अपने ही शहर या राज्य में घूमने के अवसर बढ़ाने पर सरकार ने भी जोर दिया है। मेरठ मंडल में पर्यटन के लिए सरकार ने 22.32 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। पर्यटन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यदाई संस्था नियुक्त करके जल्द ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएं।
विज्ञापन


पर्यटन अधिकारी प्रीति ने बताया कि मेरठ मंडल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़मुक्तेश्वर, शुक्रताल, सहारनपुर समेत विभिन्न स्थानों पर सौंदर्यकरण का कार्य किया जाना है। इसके लिए विभाग की तरफ से शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। बताया गया कि इन प्रस्तावों पर पर्यटन मंत्री ने मुहर लगा दी है। अब जल्द मेरठ परिक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा। बताया है कि महाभारत कालीन सर्किट को बढ़ावा देने के लिए मेरठ के रोहटा के ग्राम पूठखास में महाभारत कालीन अति प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर के पर्यटन का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ में शहीद स्मारक का सौंदर्यकरण किया जाएगा। ताकि यहां पर अधिक से अधिक पर्यटक आ सकें। उन्होंने कहा कि सरधना और हस्तिनापुर का समेकित पर्यटन विकास करने पर तेजी से काम कराया जाना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदाई संस्था नामित की गई है। पर्यटन अधिकारी का कहना है कि आने वाले समय में मेरठ मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, जनपद के विभिन्न स्थान आकर्षण का केंद्र होंगे। जहां पर पूरे देश से पर्यटक पहुंचेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण योजना भी चलाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed