फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   220 kV power line collided with the house, loud explosion

Meerut News: 220 केवी की विद्युत लाइन मकान से टकराई, जोरदार धमाका

Mon, 29 Jul 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 29 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
220 kV power line collided with the house, loud explosion
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित गौरव विहार में 220 केवी की विद्युत लाइन अचानक ढीली होकर एक मकान से टकरा गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ। 40 घरों में करंट फैल गया और घर के विद्युत उपकरण फुंक गए। दीवार भी गिर गई। गनीमत यह रही कि करंट की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

घटना रविवार की दोपहर करीब एक बजे हुई। गौरव विहार निवासी दीपक मकान की गुमटी बनवा रहा था। इसी दौरान मकान के ऊपर से जा रही 220 केवी की विद्युत तार ढीली होकर गुमटी से टकराई, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। इसके साथ ही दीपक कुमार के घर का मीटर, पंखे, कूलर, घर की बिजली के तार जल गए। इसके साथ ही करीब 40 घरों में करंट फैल गया।
विज्ञापन

यहीं के निवासी संदीप के घर में फ्रिज, पंखे, एलसीडी, इनवर्टर, कूलर और बिजली के बोर्ड फुंक गए। इसी तरह तरुण के घर के चार पंखे, इनवर्टर, मीटर, घर की बिजली की फिटिंग फुंक गई। प्रदीप कुमार, राजेश, बबलू, सलमा, सूरजपाल, दीपक शर्मा, संजू, राजेश, कपिल, अंकित के घरों के पंखे, कूलर, फ्रिज, एलसीडी फुंक गई। करीब 40 घरों में करंट फैलने एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से लोगों में दहशत फैलने के साथ अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लोगों ने विद्युत निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया है।
- उनके घर के सभी विद्युत उपकरण फुंक गए, जिससे काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। -प्रदीप निवासी गौरव विहार

- हादसे में घर के सभी उपकरण जल गए। उनके पास स्थित एक मकान की दीवार गिर गई। कुछ घरों की दीवारों में करंट आया है। -दीप कुमार गौरव विहार
- हादसे में लोगों की जान बच गई। गनीमत रही कि किसी को करंट नहीं लगा। इससे कई लोगों की जिंदगी जा सकती थी। -नीटू निवासी गौरव विहार
- उनके घर के सभी उपकरण फुंक गए। एक मकान की दीवार भी टूटकर गिरी है। कुछ लोगों के मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हुईं हैं। -तरूण गौरव विहार
- हादसे की जांच की जा रही है। कुछ लोगों ने गलत निर्माण भी कर रखा है। हादसे की वजह यही सामने आई है। जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - नितिन कुमार, अधीक्षण अभियंता, ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed