फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22 students will receive medals, 583 will receive degrees.

Meerut News: 22 विद्यार्थियों को मेडल, 583 को मिलेगी डिग्री

Fri, 19 Sep 2025 07:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 19 Sep 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
22 students will receive medals, 583 will receive degrees.
22 को होने वाले कृषि विवि के दीक्षांत समारोह की तैयारी पूरी
विज्ञापन

- राज्यपाल के साथ कृषि मंत्री और झांसी विवि के पूर्व कुलपति भी होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सुबह 11 बजे से गांधी भवन में समारोह आयोजित होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इसमें पहुंचेंगी।

इसमें डॉ. पंजाब सिंह पूर्व कुलपति रानी लक्ष्मी बाई विवि और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर विवि में कुलपति डॉ. केके सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हो रही है। समारोह को सफल बनाने के लिए कुलपति द्वारा विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, जो समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है। विवि के दीक्षांत समारोह में एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक, सात स्वर्ण पदक, सात रजत पदक, सात कांस्य पदक दिए जाएंगे, जबकि 583 छात्र-छात्राओ को डिग्री प्रदान की जाएगी। इस बार 22 पदक दिए जाएंगे। , जिनमें 13 पदक छात्राओं को मिलेंगे, जबकि सात पदक छात्रों को दिए जाएंगे। इसी तरह 583 डिग्री में 177 छात्राओं को 406 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। विवि के कुलपति डॉ. केके सिंह के अनुसार विवि में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्यपाल का कार्यक्रम भी विवि को मिल गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed