फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22 players from Sophia selected for the CISCE Championship.

Meerut News: सोफिया के 22 खिलाड़ियों का सीआईएससीई चैंपियनशिप के लिए चयन

Fri, 21 Aug 2026 06:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
22 players from Sophia selected for the CISCE Championship.
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए सोफिया की खिलाड़ियों का हुआ चयन
बास्केटबाल में 13, बैडमिंटन में पांच और एथलेटिक्स के लिए चार खिलाड़ी चुनी गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल की 22 छात्राओं ने सीआईएससीई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में तीन खेलों में जगह बनाई है। इसके लिए शुक्रवार को सभी छात्राओं का स्कूल में सम्मान किया गया। बास्केटबाल में 13, बैडमिंटन में पांच और एथलेटिक्स के लिए चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
प्रतियोगिता में बास्केटबाल के लिए चुने गए 13 खिलाड़ियों में दिव्या खन्ना, अनन्या सिंह, दिवलीन कौर, निश्का चंदना, नव्या रावत, तनिष्का सिंह, आयुषी, विदिता, सौम्या बना, अनन्या सक्सेना, आरोही शर्मा, जायरा कौर सेठी, अयाना खान का नाम शामिल है। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने कहा कि यह पहली बार है जब सोफिया गर्ल्स स्कूल की 4 छात्राओं का एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और इससे साबित होता है कि सोफिया हर खेल में उत्कृष्टता हासिल कर रहा है।
विज्ञापन

बैडमिंटन के लिए प्रिशा सिंह, अग्रिमा गौर, श्रेणी जावला, गर्विता त्रिपाठी, प्रगन्या गुलाटी का चयन किया गया। एथलेटिक्स के लिए अनन्या सक्सेना, आयुषी, विदिता, अनिष्का का चयन किया गया। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच मिर्जा बेग, अदन मिर्जा, जूली सिंह, कनिका को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सिस्टर मीना ने कहा कि यह हमारे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है कि एक ही स्कूल से 3 अलग-अलग खेलों में 22 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। कार्यक्रम में मेरठ बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ जैन, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच अमरजीत सिंह, संजय सिरोही, मोहम्मद असलम, राजेश चौधरी, मिर्जा शहबाज बेग आदि ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed