फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22 day old innocent child dies, couple accuses each other of murder

Meerut News: 22 दिन के मासूम की मौत, दंपती ने एक दूसरे पर लगाया हत्या आरोप

Sat, 12 Oct 2024 05:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
22 day old innocent child dies, couple accuses each other of murder
एसपी देहात बोले, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल, दंपती ने नहीं दी तहरीर

चरित्र पर शक करने पर दंपती में हुआ विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर/मेरठ। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गढ़ी गांव की गुढ़ा कॉलोनी में 22 दिन के मासूम बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार को दंपती ने एक दूसरे पर मासूम की हत्या करने का आरोप लगाया। दंपती में झगड़ा होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। चरित्र पर शक करने को लेकर दंपती में विवाद है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अकबरपुर गढ़ी गांव की गुढ़ा कॉलोनी में रहने वाले दंपती के दो वर्ष का एक बेटा है। एक बेटे को महिला ने 22 दिन पहले जन्म दिया था। मासूम बच्चे की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। महिला ने कहा कि उसके पति ने यह कहते हुए बच्चे की हत्या की है कि यह उसकी संतान नहीं है। वहीं, युवक ने कहा कि उसकी पत्नी के दूसरे पुरुष से संबंध हैं। इसलिए महिला ने बच्चे की हत्या की है। पुलिस दंपती को थाने लेकर आई। यहां महिला का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

मायके पक्ष ने भी किया हंगामा

हस्तिनापुर थाना पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची और दंपती से अलग-अलग पूछताछ की। फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे का पिता का कई बार गांव में विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article