{"_id":"5cd5e86dbdec22075671193e","slug":"21557522541-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना चीनी मिल बंद, सर्वे में तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना चीनी मिल बंद, सर्वे में तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना चीनी मिल बंद, सर्वे में तेजी
मवाना। मवाना शुगर मिल में इस सत्र का पेराई बंद करने के बाद बृहस्पतिवार को पूरी तरह बंद कर दी गई है। चीनी मिल बंद की सूचना समिति व किसानों को दे दी गई।
बताते चले कि मवाना शुगर मिल का पेराई सत्र 2018-19 नवंबर माह की 9 तारीख को शुरू हुआ था। इस बार चीनी मिल को 1 करोड़ 80 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य मिला था। छह माह मिल चलने के बाद मवाना शुगर मिल ने 1 करोड़ 79 लाख 82 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की। पेराई सत्र के दौरान मवाना शुगर मिल ने इस बार वर्तमान गन्ने की खरीद का भुगतान किया, जबकि पिछले कई वर्षों से चीनी मिल पिछले सत्र का भुगतान करती थी, जबकि वर्तमान का भुगतान चीनी मिल पर बकाया रहता था। चीनी मिल के महा प्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूरे दिन मवाना शुगर मिल पर किसान गन्ना लेकर नहीं पहुंचा, जिस कारण किसानों का इंतजार देखने के बाद रात में 3 बजकर 46 मिनट पर चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त कर मिल को बंद कर दिया गया।
पेराई सत्र 2019-20 के लिए शुक्रवार को संयुक्त गन्ना सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शौबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने गन्ने का सर्वे करना शुरू कर दिया। शौबीर सिंह ने बताया कि मवाना समिति के 38, चीनी मिल के 56 व 18 सुपरवाइजर सर्वे के काम में लगाए गए है। 30 जून तक हर संभव सर्वे का कार्य समाप्त करना है। ताकि जल्द कैलेंडर व पर्चियां किसानों को उपलब्ध कराई जा सके।