{"_id":"5cd09dd9bdec22072f09f363","slug":"21557175769-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को परिजनों को सौंपा
मवाना। पुराने बस स्टैंड के निकट एक इंटर कॉलेज में दो छात्राएं सुबह स्कूल जाने के बजाय स्कूल गेट से बाहरी युवकों के साथ चली गईं। इसकी जानकारी स्कूल स्टाफ को हुई तो छात्राओं की तलाश की गई तथा परिजनों को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों छात्राओं को पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सौंप दिया।
पुराने बस स्टैंड के पास इंटर कॉलेज स्थित है। इसमें केवल बालिकाएं शिक्षा प्राप्त करती हैं। बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाली दो छात्राएं सुबह में कॉलेज गेट तक पहुंची। उन्होंने कॉलेज में प्रवेश नहीं किया। दोनों छात्राएं कॉलेज के बाहर से ही युवकों के साथ चली गईं। किसी ने इनको देख लिया तथा कॉलेज में जानकारी दी।
इसके बाद कॉलेज स्टाफ छात्राओं की तलाश में जुट गया तथा परिजनों को इसकी जानकारी दी। घंटों बाद छात्राएं वापस आती मिलीं। जिस पर उनको कॉलेज में ले जाया गया तथा भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर वे गए थे। लड़कियों से जानकारी की तथा परिजनों को सौंप दिया