{"_id":"5cd09dd2bdec22075c11602c","slug":"21557175762-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण की आंखों में धूल झोंककर कॉलोनी विकसित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण की आंखों में धूल झोंककर कॉलोनी विकसित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण की आंखों में धूल झोंककर कॉलोनी विकसित की
सरधना। भाजपा विधायक संगीत सोम ने सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव के साथ ही एसडीएम सरधना अमित कुमार को पत्र लिखा। इसमें एनएच 58 पर टोल प्लाजा के निकट सिवाया जमाउल्लापुर स्थित द्वारिका धाम के निर्माण में मेरठ विकास प्राधिकरण नियमावली का अनुपालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।
यह मामला वर्ष 2017 में भी चर्चा में आया था। जिसमें किसानों पर गोली चलाई गई थी। किसानों की तरफ से दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच के लिए टीम गठित हुई परंतु मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब कुछ लोगों की शिकायत पर विधायक संगीत सोम द्वारा एसडीएम व मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव को मामले की जांचकर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। विधायक संगीत सोम ने पत्र में लिखा कि विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिवाया जमाउल्लापुर सरधना तहसील क्षेत्र एवं मेरठ विकास प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत आता है। शिवा इंटरप्राइजेज प्रा. लि. नामक फर्म द्वारा कॉलोनी विकसित की गई है। जिसमें बिल्डर्स के एक सिंडिकेट ने चालाकी से सरकारी एवं निजी जमीन पर कब्जा कर परियोजना में शामिल दर्शाकर प्राधिकरण की आंखों में धूल झोंककर नक्शे आदि पास करा लिये। शिकायती पत्र में विभिन्न खसरा संख्या दर्शाए गए हैं। जिन पर अवैध रूप से द्वारिका धाम विकसित किया। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं, विधायक संगीत सोम के पीए शेखर सोम ने बताया कि नियम का पालन किए बिना ही यहां कॉलोनी विकसित की जा रही है।