फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पूठ गंगनहर पुल पर दो ट्रक भिड़े, चार घायल

पूठ गंगनहर पुल पर दो ट्रक भिड़े, चार घायल

Fri, 26 Apr 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
पूठ गंगनहर पुल पर दो ट्रक भिड़े, चार घायल
पूठ गंगनहर पुल पर दो ट्रक भिड़े, चार घायल
विज्ञापन

सरूरपुर। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित पूठ गंगनहर पुल पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर से दोनों ट्रक गहरे गड्ढे में जा गिरे। घटना में दो चालक व दो क्लीनर सहित चार लोग घायल हो गए।

बृहस्पतिवार को रेत से भरा एक ट्रक बड़ौत से मेरठ जा रहा था। जैसे ही वह चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित पूठ पुल पर पहुंचा तभी भोला की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था की आमने सामने की टक्कर लगने से दोनों ट्रक गहराई में जा गिरे। हादसे में दोनों ट्रक चालक समेत दो क्लीनर घायल हो गए। घायलों में खेकड़ा बागपत निवासी समीर पुत्र अब्दुल्ला, सलीम पुत्र असगर जबकि मुजफ्फरनगर नई मंडी निवासी अमित पुत्र महिपाल व सुनील पुत्र राजवीर सिंह भी घायल है। जानकारी मिलने पर पूठखास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed