फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भक्तामर स्रोत दुख और कष्टों को हरने वाला

भक्तामर स्रोत दुख और कष्टों को हरने वाला

Sat, 30 Mar 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
भक्तामर स्रोत दुख और कष्टों को हरने वाला
भक्तामर स्रोत दुख और कष्टों को हरने वाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत रचना मंदिर पर चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ का शुक्रवार को सर्वप्रथम विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
सौधर्म इंद्र बनने, स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य सनत कुमार जैन, शांतिधारा का संजय जैन, राजकुमार जैन, नरेश चंद जैन, नवीन जैन, रमेश चंद जैन, पंकज जैन को प्राप्त हुआ। दीप प्रज्ज्वलन राखी जैन, श्रुति जैन, नरेश चंद जैन, नवीन जैन , प्रीति जैन, पंकज जैन, रमेश चंद ने किया। भगवान का पालना रमेश पंकज जैन, प्रीति जैन, पंकज जैन, देवांशु जैन, येशु जैन ने झुलाया। देव-शास्त्र-गुरु पूजन एवं आदिनाथ भगवान के पूजन के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। जिसमें विधान कराने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए। आज 801 परिवारों की ओर से विधान हुआ। जिसमें मुख्य रूप से विजय जैन, सुशील जैन, रविंद्र जैन, विद्यासागर जैन, शैंकी, नरेंद्र जैन, आजाद जैन, विकास, सलिल, बालचंद जैन को शामिल होने को सौभाग्य प्राप्त हुआ। भक्तामर पाठ का शुभारंभ कु. अनामिका जैन, स्वीटी जैन ने संस्कृत भाषा में किया। सविता, राखी, कल्पना जैन, तान्या, पूनम, दर्शनमाला, सुमन, उमा रानी, भीलवाड़ा महिला मंडल, ख्याति जैन, प्रिया जैन हस्तिनापुर, आभा जैन हस्तिनापुर, पूनम सेठी ने पाठ का वाचन किया। भक्तामर स्रोत हमारे सभी दुख, पीड़ा एवं कष्टों को हरने वाला है। भक्तामर महामंडल विधान में बैठने वाले बड़े ही सौभाग्यशाली हैं। जिनको उसके लिए अपनी कर्म निर्जरा का एक मार्ग मिला। 48 दीपकों द्वारा मंगल आराधना की गई। आज के विधान का विसर्जन मधु जैन एवं सलिल जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीपक प्रज्ज्वलन सविता जैन आजाद जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन मंजू जैन एवं नरेंद्र जैन ने किया। चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन रमेश चंद जैन ने किया। प्रश्न मंच के पश्चात उपस्थित विजेताओं को विपिन जैन एवं राजरानी, सुशील जैन, सविता जैन एवं आजाद जैन की ओर से पुरस्कार प्रदत्त किए गए। वहीं, मुकेश जैन, मनोज जैन, राजीव, सुभाष, प्रेम, अशोक, अतुल, उमेश, मणीचंद, कमल जैन आदि का विशेष सहयोग।
विज्ञापन

गंगा में डूबे युवक की तलाश जारी
हस्तिनापुर। गंगा एवं सोती नदी के बीच नाव चलाकर ग्रामीणों को पार कराने वाला खड़कू उर्फ सोनू तीन दिन पूर्व नाव चलाते समय गंगा के बीच जलधारा में डूब गया था। उसके शव को तलाश करने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की नाव एवं ग्रामीण समेत अन्य टीम जुटी हुई हैं। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। ग्राम प्रधान पति लीलू ने प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया है। आज भी गंगा में कई किलोमीटर तक तलाश की। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मोनू पंवार, कुलदीप, मलूक नागर, अक्षय नागर, नगर पंचायत चेयरमैन अरुण कुमार समेत सैकड़ों ग्रामीण गंगा पर पहुंचे एवं पीड़ित परिजनों को सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed