फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्कूलों और बस अड्डों तक सिमटकर रह गया सड़क सुरक्षा अभियान

स्कूलों और बस अड्डों तक सिमटकर रह गया सड़क सुरक्षा अभियान

Mon, 18 Feb 2019 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों और बस अड्डों तक सिमटकर रह गया सड़क सुरक्षा अभियान
स्कूलों और बस अड्डों तक सिमटकर रह गया सड़क सुरक्षा सप्ताह
विज्ञापन

- आरटीओ प्रवर्तन दल अवैध वाहनों पर नहीं कस पा रहा शिकंजा
- शहर से लेकर गांव तक दौड़ रहे अवैध वाहन, जागरुकता रैली और स्वास्थ्य शिविरों पर ही खर्च हो गया सड़क सुरक्षा का बजट, कहीं नहीं लगे पोस्टर, बैनर और होर्डिंग
मेरठ। परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा सप्ताह कुछ स्कूलों और बस अड्डों तक ही सिमटकर रह गया। न तो लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में होर्डिंग, बोर्ड और पोस्टर लगे और न ही जर्जर, खटारा अवैध वाहनों पर शिकंजा कसा जा सका। ये असुरक्षित वाहन शहरवासियों के जी का जंजाल बने हैं। अधिकारियों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मिले बजट की बंदरबांट कर ली। लोगों को पता ही नहीं चल सका कि सड़क सुरक्षा सप्ताह कब शुरू हुआ और कब खत्म हो गया।
विज्ञापन

लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात से संबंधित नियम कायदों की जानकारी देने के साथ ही अवैध वाहनों पर डंडा चलाने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह और सड़क सुरक्षा माह आदि का आयोजन किया जाता है। इसके लिए परिवहन विभाग से मोटा बजट आवंटित किया जाता है। मिलने वाले बजट से प्रदेश के सभी संभागीय परिवहन कार्यालयों को शहर भर में होर्डिंग आदि लगाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करना था। पोस्टर और पंफलेट आदि का भी प्रयोग किया जाना था। लेकिन पिछले दिनों शुरू हुआ सड़क सुरक्षा सप्ताह कुछ स्कूलों और रोडवेज बस अड्डों पर ही सिमटकर रह गया। इन जगहों पर ही विभाग ने एक दो संगोष्ठी और हेल्थ चेकअप कैंप लगाकर इतिश्री कर ली। बताया जा रहा है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए दो लाख रुपये का बजट आया था। इस पूरे बजट की कुछ कार्यक्रमों के जरिए ही बंदरबांट कर दी गई। शहर भर में कहीं पर भी लोगों को जागरूक करने और सड़क सुरक्षा के नियमों और कायदों की जानकारी वाले होर्डिंग आदि नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं कसा गया अवैध वाहनों पर शिकंजा
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान शहर और बाहरी क्षेत्रों में घूम रहे अवैध वाहनों पर शिकंजा नहीं कसा जा सका। डग्गामार वाहन पहले की तरह यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते रहे और बिना पंजीकरण और परमिट के वाहन दौड़ते रहे। आरटीओ के प्रवर्तन दल ने भी अवैध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान नहीं चलाया। शहर भर में पहले की तरह जरूरत से ज्यादा ई-रिक्शा, टैंपो और अवैध स्कूटर रिक्शा पर कोई लगाम नहीं लग सकी है।


क्या बोले अधिकारी
सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए आए बजट अनुसार ही सात दिन के कार्यक्रम तय हुए थे। उसी के अनुसार कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक किया गया। स्कूलों में संगोष्ठी की और बस व ट्रक चालकों के लिए स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए गए। बोर्ड आदि नहीं लगे तो इसकी जानकारी की जाएगी।
डॉ. विजय कुमार, आरटीओ मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed