फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेताओं ने घरों पर झंडे

भाजपा नेताओं ने घरों पर झंडे

Wed, 13 Feb 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने घरों पर झंडे
भाजपा नेताओं ने घरों पर झंडे
विज्ञापन

-‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान शुरू
मेरठ। भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों के घरों तक जनसंपर्क करते हुए उनको लोकसभा चुनाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करने के लिए मंगलवार से मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान शुरू किया। यह 22 फरवरी तक चरणबद्ध तरीके से चलेगा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के यहां पार्टी ध्वज लगाने के साथ ही मेरा परिवार, भाजपा परिवार का स्टीकर लगाया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 9.30 बजे लोकसभा संयोजक जयकरण गुप्ता के आवास से हुई। इसके बाद एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. अंजू वारियर, प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी के यहां अभियान चला।
विज्ञापन

अभियान में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल सभी जगह मौजूद रहे। इनके अलावा प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन शर्मा, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा, जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया, मनमोहन जौहरी, सौरभ अग्रवाल, दीपक शर्मा, गजेंद्र शर्मा, संजय त्रिपाठी, नरेश गुर्जर, रमन धींगरा, पवन भारद्वाज, अखिल गोयल, विनय विरालिया, शंभू पहलवान, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, सौरभ सखूजा, अभिनव अरोड़ा, संचित गुप्ता,पंकज ग्रोवर, ईशान अग्रवाल, आयुष खटीक, राहुल पाल, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल, शिप्रा रस्तोगी, ममता त्यागी, अनीता सिंह, रेनू जोगी, संजना, राकेश सिरोही, बबीता चौहान, उमा चतुर्वेदी, जैनब नकवी, रजनी कुशवाह, निशा कुशवाह, निधि रस्तोगी, अर्चना मित्तल, नरेंद्र उपाध्याय, चिराग पांडे, शशांक गुप्ता, राजकुमार मुन्ना, जगदीश चौधरी, नीरज मित्तल, सतीश चांदी, रिजवान, आदित्य नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना के आवास पर भी अभियान शुरू किया गया। यहां छवि मित्तल, हरीश चौधरी, सुनील प्रधान, मुनेश्वर, रविंद्र राणा, भारत भूषण, पंकज कतीरा, मोनू तोमर, निशांत वशिष्ठ, विकास भड़ाना, सुंदर लाल, हरेंद्र, वैभव त्यागी, नवीन खटीक, मीरा मिश्रा, विमला जाटव, मंजू सेठी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed